Happy Republic Day 2024 Whatsapp Status Video, Images: 75वें गणतंत्र दिवस पर देशभर में खुशी का माहौल है। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर ने साल 1948 में संविधान सभा में पहली बार संविधान की रूपरेखा पेश की थी। और 26 जनवरी 1950 यानी आजादी के करीब ढाई साल बाद देश को अपना संविधान मिला। इसी मौके पर देश में हर साल कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस 2024 परेड का आयोजन होता है।

Republic Day Quotes, Status, Messages in Hindi: Download and Share

26 जनवरी को हर साल देश में गणतंत्र दिवस (Republic Day) के तौर पर मनाते हैं। इस मौके पर देश की राजधानी दिल्ली के राजपथ पर देशभर के अलग-अलग राज्यों की झांकियां प्रदर्शित की जाती हैं। इसके अलावा सैन्यकर्मी भी थल और नभ में अपने पराक्रम का प्रदर्शन करते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कलाकार तरह-तरह के नृत्य करके भारत की संस्कृति की झलक दुनिया को दिखाते हैं।

Happy Republic Day Quotes:सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा…देखें बेस्ट कोट्स

देशभर में लोग इस दिन देशभक्ति में सराबोर रहते हैं। और अब सोशल मीडिया के समय में जमकर एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई भी देते हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ खास व्हाट्सऐप स्टेटस, इमेजेज और विशेज के बारे में जिन्हें आप अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को भेज सकते हैं।

Happy Republic Day 2024 WhatsApp Status images

republic day 2024
republic day
Happy Republic Day
republic day whatsapp images
Republic Day Wishes images

Happy Republic Day 2024 WhatsApp Status Wishes

1.ना जुबान से, ना निगाहों से,
ना दिमाग से, ना रंगों से,
ना ग्रीटिंग से, ना गिफ्ट से,
आपको 26 जनवरी मुबारक हो
डायरेक्ट दिल से।

  1. 2.हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान,
    भारत का गौरव, भारत की पहचान
    हैप्पी रिपब्लिक डे 2024

3. भारत माता तेरी गाथा, सबसे ऊंची तेरी शान,
तेरे आगे शीश झुकाएं, दें तुझको सब सम्मान
भारत माता की जय। हैप्पी रिपब्लिक डे 2024

4. आन देश की शान देश की, देश की हम संतान हैं।
तीन रंगों से रंगा तिरंगा, हमारी यह पहचान है।

5. स्वतंत्रता सेनानियों का जब नाम लेते हैं,
भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु सबसे पहले आते हैं।
भारत माता के लिए दे दी अपनी जान,
सभी स्वतंत्रता सेनानियों को हम करते हैं प्रणाम।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Happy Republic Day 2024 WhatsApp Status Video Download

गणतंत्र दिवस पर आप देशभक्ति से जुड़े वीडियो भी WhatsApp Status के तौर पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन ब्राउजर में जाकर Republic Day WhatsApp Status Video Download लिखकर सर्च कर सकते हैं। आपको कई सारी ऐसी वेबसाइट्स मिल जाएंगी जहां आपको शॉर्ट वीडियो मिल जाएंगे। लेकिन ध्यान रहे इस तरह की साइट पर कई सारे विज्ञापन और लिंक रहते हैं। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले सतर्क रहें और अपने सावधानीपूर्वक सिर्फ वीडियो ही डाउनलोड करें।

आप चाहें तो YouTube से भी शॉर्ट्स और वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। यहां भी आप Republic Day WhatsApp Status Video लिखकर सर्च करें और फिर अपने पसंद का कोई वीडियो डाउलोड कर लें। डाउनलोड करने के लिए लिंक कॉपी करें और फिर Youtube Video Downloader पर जाकर डाउनलोड कर लें।