Happy Govardhan Puja 2024 Wishes WhatsApp Status Video (गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं व्हाट्सएप स्टेटस वीडियो): गोवर्धन पूजा का पर्व इस बार 2 नवंबर (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। हर साल दिवाली के अगले दिन यह त्योहार मनाया जाता है लेकिन इस बार दिवाली दो दिन की है, इसलिए गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को हो रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों में दिवाली 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को मनाई जा रही है। गोवर्धन पूजा कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है। गोवर्धन का दूसरा नाम अन्नकूट भी है। इसका अर्थ है भोजन का पहाड़। इस खास दिन पर भक्त भगवान कृष्ण के लिए भोग तैयार करते हैं जिसमें छप्पन या फिर 108 प्रकार के पकवानों को शामिल किया जाता है। इस खास मौके पर अगर आप अपने परिजनों व दोस्तों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो व्हाट्सऐप स्टेटस वीडियो (WhatsApp Status Video) लगा सकते हैं।

Happy Govardhan Puja 2024 WhatsApp Images Status Video

गोवर्धन पूजा के मौके पर आप अगर अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर वीडियो लगाना चाहते हैं तो तरीका बेहद आसान है। आप चाहें तो अपने फोन के कैमरे से शॉर्ट वीडियो शूट करके स्टेटस लगा सकते हैं। इसके अलावा, कई ऑनलाइन फोटो-वीडियो प्लेटफॉर्म भी हैं जिन पर उपलब्ध फ्री फोटो और वीडियो डाउनलोड करके अपने व्हाट्सऐप स्टेटस के तौर पर लगा सकते हैं। Pixelr, freepik और Pinterest जैसे कई प्लेटफॉर्म पर फ्री वीडियो डाउनलोड करने की सुविधा देते हैं।

Govardhan Puja Ki Hardik Shubhkamnaye 2024 Stickers, Status: गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं स्टीकर, स्टेटस, शायरी और इमेजेज

Happy Govardhan Puja 2024 WhatsApp Status

हर ख़ुशी आपके द्वार आएं,
जो आप मांगे उससे अधिक पाएं।
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गन आएं,
और ये त्योहार ख़ुशी से मनाएं।
हैप्पी गोवर्धन पूजा।

गरज उठे गगन सारा,
समंदर छोड़े अपना किनारा
हिल जाए जहान सारा,
जब गूंजे जय कृष्ण का नारा
शुभ गोवर्धन पूजा

मुरली मनोहर
बृज की धरोहर
वो नंदलाला गोपाला
सब मिलकर मचाएं धूम
कि कृष्ण है आने वाला
गोवर्धन पूजा की बधाई

जन हित में एक ऊंगली पर
कन्हैया ने पर्वत को उठाया,
उसी दिन की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का दिन आया
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं