Govardhan Puja Ki Hardik Shubhkamnaye, Govardhan Puja 2024 Wishes Images, WhatsApp Status Video, Sticker: दिवाली 2024 का त्योहार 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को देशभर में अलग-अलग जगहों पर मनाया जा रहा है। दिवाली के अगले दिन प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा का दिन होता है। इस बार 2 नवंबर को यह त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। गोवर्धन पूजा में खासतौर पर गोवर्धन पर्वत को प्रतीकात्मक तौर पर मनाया जाता है। इस दिन लोग त्योहार मनाने के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं और बधाई देते हैं। आप भी व्हाट्सऐप (WhatsApp), फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपने दोस्तो-रिश्तेदारों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं (Govardhan Puja Wishes) इन खास संदेशों के साथ दे सकते हैं।
गोवर्धन के इस पावन पर्व पर आप अगर अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर वीडियो लगाना चाहते हैं तो तरीका बेहद आसान है। आप चाहें तो अपने फोन के कैमरे से शॉर्ट वीडियो शूट करके स्टेटस लगा सकते हैं। इसके अलावा, कई ऑनलाइन फोटो-वीडियो प्लेटफॉर्म भी हैं जिन पर उपलब्ध फ्री फोटो और वीडियो डाउनलोड करके अपने व्हाट्सऐप स्टेटस के तौर पर लगा सकते हैं। Pixelr, freepik और Pinterest जैसे कई प्लेटफॉर्म पर फ्री वीडियो डाउनलोड करने की सुविधा देते हैं।
Govardhan Puja 2024 Wishes
कृष्ण की लीलाओं का आज है पर्व,
गोवर्धन पूजा में हो प्रेम का सर्द।
भक्ति में रंगीनी, सजे घर आंगन,
हर दिल में बसी है खुशियों का संगम।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
कृष्ण की बंसी में बसी है रौनक
गोवर्धन पूजा की घड़ी है मनमोहक
भक्ति के रंग में रंग जाएं हम,
खुशियों की मिठास से भर जाएं हम।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
प्रेम से कृष्णा का नाम जपो,
दिल की हर इच्छा पूरी होगी,
कृष्णा आराधना में लीन हो जाओ,
उनकी महिमा, जीवन खुशहाल कर देगी।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
घमंड तोड़ इंद्र का
प्रकृति का महत्व समझाया,
ऊंगली पर उठाकर पहाड़
वो ही रक्षक कहलाया,
ऐसे बाल गोपाल लीलाधर को शत-शत प्रणाम।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
बंसी की धुन पर सबके दुख वो हरता है,
आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
Govardhan Puja 2024 Wishes Images
Govardhan Puja 2024 Wishes Images,