Google Maps Feature, COVID-19 Lockdown, Coronavirus in India: गूगल मैप्स में लोगों की मदद के लिए एक नए फीचर को जोड़ा गया है। यह फीचर उन लोगों को ध्यान में रखते हुए जोड़ा गया है जिन्हें कोरोना वायरस लॉकडाउन के वजह से खाने और रहने की दिक्कत हो रही है।
गूगल मैप्स पर अब भारत के 30 शहरों के पब्लिक फूड शेल्टर और नाइट शेल्टर को लिस्ट किया गया है। याद करा दें कि पहले गूगल मैप्स केवल दिल्ली में फूड शेल्टर की लोकेशन को दिखाया करता था लेकिन अब यह 30 अन्य शहरों की भी जानकारी देगा।
कई राज्य सरकारों ने फूड और नाइट शेल्टर की घोषणा की है और अब गूगल मैप्स ऐसे लोगों की मदद करेगा जिन्हें देशभर में लगे लॉकडाउन (Coronavirus in India) के दौरान रहने और खाने की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
Google Maps, गूगल सर्च और गूगल असिस्टेंट पर 30 शहरों में शेल्टर को हाइलाइट किया गया है। इसके लिए आपको करना केवल इतना है कि इनमें से किसी पर भी जाकर केवल फूड शेल्टर इन शहर का नाम या नाइट शेल्टर इन आगे शहर का नाम लिखकर सर्च करें।
इसका इस्तेमाल स्मार्टफोन और KaiOS सपोर्ट करने वाले डिवाइस पर किया जा सकता है। KaiOS कुछ फोन में चलता है जैसे कि JioPhone, JioPhone 2 और कुछ Nokia डिवाइस भी इस वर्जन पर चलती हैं।
रहने और खाने की दिक्कत का सामने कर रहे इनमें से यदि ज्यादातर लोगों के पास स्मार्टफोन ना हो तो ऐसे में ये लोग इन सेवा का लाभ कैसे उठा पाएंगे इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस फीचर को फीचर फोन के लिए भी जारी किया गया है।
इन भाषाओं में मिलेगा सपोर्ट
गूगल मैप्स के इस नए फीचर का फिलहाल सपोर्ट अंग्रेजी भाषा में ही मिलेगा लेकिन कंपनी का कहना है कि यह फीचर जल्द हिंदी भाषा में भी उपलब्ध होगा। हिंदी भाषा सपोर्ट के बाद उदाहरण के तौर पर यूजर यह लिखकर सर्च कर पाएंगे, शहर का नाम में भोजन केंद्र या शहर का नाम में रैन बसेरा। आगे आने वाले समय में Google इस फीचर को अन्य भाषाओं में भी ला सकता है और साथ ही अन्य शहरों के भी शेल्टर को जोड़ा जा सकता है।
COVID-19 Lockdown के चक्कर में अटक गए जरूरी काम? ये 7 सरकारी Apps दिलाएंगे ‘आराम’
COVID-19 India Tracker Live: कोरोना वायरस के मरीजों की आधिकारिक जानकारी है यहां