अगर हमें किसी अनजान जगह पर जाना है, जिसके बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है तो तुरंत गूगल मैप का सहारा लेते हैं। यहां तक की सामानों व फूड की डिलीवरी के लिए भी गूगल मैप का उपयोग हो रहा है। पर क्‍या आपको पता है कि गूगल मैप पर कुछ ऐसी जगह भी हैं, जिन्‍हें देखा नहीं जा सकता है। द सन की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल 10 से अधिक जगहों को अपने मैप से हटा चुका है, जिनकी अलग-अलग वजह है। यहां डिटेल में इन सभी के बारे में जानकारी दी गई है।

Tim Cook’s house: यह एप्‍पल के सीईओ का घर है, इसे गूगल और एप्‍पल मैप से इस कारण बैन कर दिया गया है क्‍योंकि इनकी जासूसी एक महिला द्वारा की जा रही थी। इनका घर कैलिफोर्निया के पालो आल्‍टो में है। जिसकी कीमत 25 करोड़ से अधिक की बताई जाती है।

Moruroa, French Polynesia: यह दक्षिण प्रशांत महासागर में मौजूद एक मोरुरोवा प्रवालद्वीप है, जो फ्रांस के क्षेत्र में आता है। इसे हटाने के पीछे की वजह स्‍पष्‍ट नहीं है, लेकिन चर्चा इस बात की है कि इस आईलैंड का न्‍यूक्लियर इतिहास रहा है। ऐसे में लोगों को हानि न हो, इस कारण से इसे प्रतिबंधित किया गया है।

Prison de Montlucon, France: मध्‍य फ्रांस में यह जेल गूगल मैप पर दर्ज थी, लेकिन फ्रांस सरकार के निवेदन पर इस जगह को हटा दिया गया था। फ्रांस सरकार ने बताया था कि ऐसा सुरक्षा कारणों के मद्देनजर किया गया।

2207 Seymour Avenue, Ohio: यह एक घर का पता है, जिसका अपराधिक मामला रहा है। बताया जाता है कि इस जगह पर एरियल कास्‍ट्रो नाम के एक व्‍यक्ति ने साल 2002 से लेकर 2004 के बीच कुछ लड़कियों को किडनैप किया था और इसी घर में रखा था। इस शख्‍स ने 2013 तक लड़कियों को बंदी बनाकर रखा। इस जगह को भी गूगल मैप से हटा दिया गया है।

Amchitka Island – Alaska: 50, 60 और 70 के दशक में अमचिटका आईलैंड पर अमेरिका की न्‍यूक्‍लियर टेस्टिंग होती थी। अमेरिका ने यहां पर कई अंडरग्राउंड न्‍यूक्लियर टेस्‍ट किए हैं। जिस कारण से इसे गूगल मैप पर बैन रखा गया है।

Greek military base: ग्रीस की राजधानी एथेंस में मौजूद ये मिलिट्री बेस भी गूगल मैप पर पूरी तरह पिक्‍सलेट है। ऐसा सुरक्षा कारणों की वजह से है।

French nuclear facility: यह एक फ्रांस की खास जगह है, जहां पर न्‍यूक्लियर फ्यूल फैसलि‍टी दी जाती है। ये जगह संवेदनशील होने के कारण गूगल पर बैन है। इसे 1976 में खोला गया था, यहां से कई देशों को न्‍यूक्लियर दिया जाता है।

Polish Special Forces base पर पोलैंड की स्‍पेशल फोर्स कमांड की ट्रेनिंग की जाती है। इस कारण से देश के कहने पर इसे गूगल मैप पर बैन किया गया है।

Patio de los Naranjos, Spain: स्‍पेन में मौजूद पैटियो दे लॉस नारनजॉस जगह सरकारी दफ्तरों के पास है। इसे क्‍यों प्रतिबंधित किया गया है, इसके पीछे की वजह स्‍पष्‍ट नहीं है।

House in Stockton-on-Tees: ब्रिटेन के प्रिसपोर्ट रोड पर स्थित इस जगह को गूगल मैप से हटाया गया है। इसे लेकर स्‍पष्‍टता नहीं है कि इसे आखिर मैप से क्‍यों हटाया गया है।

Jeannette Island Russia: यह 1.2 मील लंबा आईलैंड सालभर बर्फ से ढका रहता है। इस आईलैंड के प्रतिबंध करने की वजह के बारे में कहा जाता है कि अमेरिका और रूस के बीच तनातनी की वजह से प्रतिबंधित किया गया है।

North Korea: दक्षिण कोरिया के भी कई जगह गूगल मैप पर बैन है, जिसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।