Facebook Happy Holi 2021: सोशल मीडिया जगत की दिग्गज कंपनी फेसबुक पर अधिकतर लोग होली की शुभकामनाएं देते नजर आएंगे लेकिन आप चाहें तो एक अलग अंदाज में इस साल होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं। इसके लिए फेसबुक ने होली अंदाज में नए अवतार स्टिकर लॉन्च किए हैं।

फेसबुक अवतार अपने आप में खास है। फेसबुक यूजर्स अपनी तरह दिखने वाले एक एनिमेशन स्टिकर की तरह इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें खास बात यह है कि फेसुबक इसका स्किन टोन, फेस कट, हेयर स्टाइल, दाड़ी और मूझ तक लगाने का विकल्प और कस्टमाइज करने का विकल्प देता है। ऐसे में यह देखने में काफी हद तक आपकी समान लग सकता है। इसके बाद आप इसे होली की शुभकामनाएं देने या फिर होली पोस्ट में कमेंट करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें भी पढ़ेंः WhatsApp में ऐसे शामिल करें होली स्पेशल स्टिकर

how to make holi avtar on facebook

फेसबुक ऐप को सबसे पहले अपडेट कर लें और फिर ऐप को ओपेन करें। अब टॉप राइट में दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करें। इसके बाद सबसे नीचे See more पर क्लिक करें। इसके बाद नई विंडो खुलेगी, जिसमें सबसे ऊपर अवतार नाम लिखा मिलेगा, उस पर क्लिक कर दें।

अब आपके सामने अवतार तैयार करने का विकल्प नजर आएगा। इसमें सबसे पहले स्किन टोन को सिलेक्ट करना होगा, जिसके ढेर सारे विकल्प स्क्रीन पर नजर आएंगे। इसके बाद हेयरस्टायल को चुनने का विकल्प मिलेगा। इसमें शॉर्ट, मीडिया और लॉन्ग हेयर का विकल्प है। इसके साथ ही आप अपने चेहरे के मुताबिक, फेस शेप, कलर, आइब्रो और नाक को कस्टमाइज कर सकते हैं, ताकि ये अवतार देखने में आपके समान ही नजर आए।

ऐसे इस्तेमाल करें नया अवतार

फेसबुक पर अवतार तैयार करने के बाद आप उसे शेयर भी कर सकते हैं या फिर उसे मैसेज या कमेंट में इस्तेमाल कर सकते हैं। कमेंट में इस्तेमाल करने के लिए आपको इमोजी के आइकन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अवतार का विकल्प नजर आएगा, उस पर क्लिक करें और नीचे कुछ अवतार के ऑप्शन नजर आएंगे, उनमें से होली का चुनाव करें।