Eid ul-Fitr 2024 Moon Sighting, Moonrise Time Today in Delhi India, Pakistan, Dubai, Saudi Arabia News in Hindi: भारत में 11 अप्रैल को ईद-अल-फितर का पर्व मनाया जाएगा। ईद किस दिन मनाई जाएगी- यह इस बात पर निर्भर करता है कि चांद दिखने के बाद शव्वाल कब शुरू होगा। देश में 10 अप्रैल की शाम ईद के चांद का दीदार हुआ और चांद रात मनाई गई। आज देश में ईद का पाक त्योहार मनाया जाएगा। Eid al-Fitr (रमजान ईद) के साथ रमजान के पाक महीने का अंत होता है। इसके साथ ही इस्लाम में लोग रोजे तोड़ते हैं। बता दें कि चांद रात के अगले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है।

Eid Moon Sighting, Moon Rise Time Today in India LIVE: Check Here

Live Updates

EIEid ul-Fitr 2024 Moon Sighting, Moonrise Time Today LIVE

17:05 (IST) 9 Apr 2024
कनाडा में आज चांद रात

कनाडा में मंगलवार, 9 अप्रैल 2024 को ईद के चांद का दीदार होने की उम्मीद है। अगर शव्वाल अर्धचंद्र आज नहीं होता है तो बुधवार यानी 10 अप्रैल 2024 को ईद का चांद दिखेगा।

16:32 (IST) 9 Apr 2024
Eid-ul-Fitr 2024 moon sighting LIVE: UAE ने किया ईद की तारीख का ऐलान

UAE और कतर ने ऐलान कर दिया है कि 10 अप्रैल को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाएगा।

15:53 (IST) 9 Apr 2024
Eid-ul-Fitr 2024 moon sighting LIVE:कब है ईद-उल-फितर?

इस बार ईद-उल-फितर का पहला दिन 10 अप्रैल को होने की उम्मीद है। हालांकि, अलग-अलग देशों और मुस्लिम समुदाय में ईद की तारीख अलग-अलग हो सकती है।

15:21 (IST) 9 Apr 2024
Eid-ul-Fitr 2024 moon sighting LIVE:सऊदी अरब में बुधवार से ईद की छुट्टियां

सऊदी अरब में बुधवार को ईद यानी रमजान फास्ट का अंत हो जाएगा। ऑफिशल सऊदी प्रेस एजेंसी ने X पर कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट ने कल (9 अप्रैल) को रमजान का आखिरी दिन और बुधवार को ईद-उल-फितर का पहला दिन घोषित किया है।’

14:53 (IST) 9 Apr 2024
Eid-ul-Fitr 2024 moon sighting LIVE: सऊदी अरब की वेद्यशाला में चांद रात के लिए खास तैयारियां।

Eid-ul-Fitr 2024 moon sighting LIVE: सऊदी में शव्वाल की शुरुआत और अर्धचंद्र देखने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। सऊदी अरब की वेद्यशाला में चांद रात के लिए खास तैयारियां।

14:17 (IST) 9 Apr 2024
Eid-ul-Fitr 2024 moon sighting LIVE: सऊदी मीटरोलॉजी ने अर्धचंद्र दिखने को लेकर किया बयान जारी

सऊदी मीटरोलॉजी ने शव्वाल शुरू होने को लेकर कहा है, ‘आज, उत्तरी और पश्चिमी देशों में ईद-उल-फितर के अर्ध चंद्र को दिखने के हिसाब से मौसम ठीक है।’

13:55 (IST) 9 Apr 2024
Eid-ul-Fitr 2024 moon sighting LIVE: चांद रात

चांद रात शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर दक्षिण एशियाई देशों जैसे भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में इस्तेमाल किया जाता है। ईद-उल-फितर से पहले की शाम को चांद रात नाम दिया गया है।

13:25 (IST) 9 Apr 2024
Eid Moonsighting LIVE: ईद के चांद को ऐसे देखें लाइव

ईद के चांद को लाइव देखने का ऑप्शन भी अब आ गया है। Royal Observatory Greenwich के यूट्यूब चैनल पर Moon Sighting का लाइव अनुभव लिया जा सकेगा।

13:09 (IST) 9 Apr 2024
Eid-ul-Fitr Moon Sighting 2024 in India: कब मनाई जाती है ईद?

मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार ईद है। इसे ईद-उल-फितर, ईद-अल-फितर, मीठी ईद या रमजान ईद के नाम से जाना जाता है। ईद के साथ ही रमजान के पाक महीने का अंत होता है और ईद मनाई जाती है। लेकिन ईद की तारीख अर्धचंद्र के दीदार के साथ ही तय होती है।

12:26 (IST) 9 Apr 2024
Eid-ul-Fitr 2024 moon sighting LIVE: भारत में कब दिखेगा ईद का चांद

अलग-अलग देशों में अलग-अलग तारीखों पर शव्वाल (इस्लामिक कैलेंडर का 10वां महीना) का चांद देखा जाता है। भारत में 9 अप्रैल को रमजान का 29वां रोजा और 10 अप्रैल को 30वां रोजा पूरा होगा। 10 अप्रैल को ईद का चांद दिखेगा और देश में 11 अप्रैल को मीठी ईद मनाई जाएगी।

11:51 (IST) 9 Apr 2024
Eid-ul-Fitr 2024 moon sighting LIVE: ईद से पहले क्यों देखा जाता है चांद

इस्लामिक कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित हैं और सभी पर्व-त्योहार चांद के अनुसार ही मनाए जाते हैं। इस्लामी रूयत-ए-हिलाल (नया चांद देखना) के अनुसार अर्धचंद्र को देखना एक धार्मिक प्रकिया है। नया चांद दिखने पर नया महीना शुरू हो जाता है। रमजार के आखिरी दिन इसी नए चांद के दिखने के साथ ही शव्वाल का महीना शुरू होता है।

11:37 (IST) 9 Apr 2024
Eid-ul-Fitr 2024 moon sighting LIVE: भारत में कब होगी चांद रात?

दूसरे दक्षिण एशियाई देशों समेत भारत में बुधवार (यानी 10 अप्रैल) को ईद का चांद दिखने की उम्मीद है। बता दें कि 9 अप्रैल को सऊदी अरब में चांद दिखेगा और 10 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। जबकि भारत में ईद का त्योहार 11 अप्रैल को मनाया जाएगा।

11:35 (IST) 9 Apr 2024
Eid-ul-Fitr 2024 moon sighting LIVE

ईद के त्योहार के साथ ही रमजान के पाक महीने का अंत होता है। ईद को ईद-उल-फितर या मीठी ईद भी कहा जाता है।