Reliance Jio MyJio App: दुनियाभर में Coronavirus के मामले सामने आ रहे हैं, भारत में भी COVID-19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने हाल ही में माय जियो ऐप (MyJio) में एक नए ऑप्शन को जोड़ा है। जियो ऐप में एक बैनर पर #CoronaHaaregaIndiaJeetega लिखा भी नज़र आ रहा है।

रिलायंस जियो के ऐप में symptoms checker विकल्प को जोड़ा है। माय जियो ऐप के एंड्रॉयड वर्जन में यह ऑप्शन दिखाई दे रहा है। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले अपने मायजियो ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर अपडेट करें। symptoms checker आपसे हेल्थ और यात्रा से संबंधित प्रश्न पूछता है और जवाब के आधार पर कोरोना वायरस होने के रिस्क रेट को दर्शाता है।

 Coronavirus COVID-19 symptoms
Coronavirus COVID-19 symptoms: रिलायंस जियो के माय जियो ऐप में जुड़ा ये फीचर (फोटो- मायजियो ऐप)

COVID-19 Symptoms: ऐसे करें चेक

ऐप को अपडेट करने के बाद जैसे ही ऐप को ओपन करेंगे आपको #CoronaHaregaIndiaJeetega वाले बैनर पर क्लिक करना है। इसके बाद अगली स्क्रीन पर आपको Check your symptoms now पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अगली स्क्रीन पर symptoms checker ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे।

 Coronavirus COVID-19 symptoms
Coronavirus COVID-19 symptoms: रिलायंस जियो के माय जियो ऐप में जुड़ा ये फीचर (फोटो- मायजियो ऐप)

1) सबसे पहला सवाल जो आपके सामने आएगा वो यह कि टेस्ट आप किसके लिए कर रहे हैं।
2) इसके बाद आपकी उम्र क्या है।

 Coronavirus COVID-19 symptoms
Coronavirus COVID-19 symptoms: रिलायंस जियो के माय जियो ऐप में जुड़ा ये फीचर (फोटो- मायजियो ऐप)

3) स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
4) पिछले 14 दिनों में आपने नीचे दिए गए इनमें से किसी देश में गए हैं।
5) क्या आपको बुखार है।

 Coronavirus COVID-19 symptoms
Coronavirus COVID-19 symptoms: रिलायंस जियो के माय जियो ऐप में जुड़ा ये फीचर (फोटो- मायजियो ऐप)

ऊपर बताए गए सवालों के अलावा अन्य सवाल भी आपसे पूछे जाएंगे। पूछे गए सभी सवालों का सभी जवाब देने के बाद आपके सामने रिजल्ट आएगा जिसमें आपको COVID-19 का कितना रिस्क है, यह बताया गया होगा। ऐप में इस बात का उल्लेख किया गया है कि यह टेस्ट बीमारी की वर्तमान समझ पर आधारित है।

Airtel और Vodafone के 6GB डेटा वाले प्लान्स, जानें वैलिडिटी और बेनिफिट्स

Work From Home Plan: Reliance Jio के इस प्लान में हर दिन मिलेगा 2GB डेटा, जानें वैलिडिटी