Coronavirus COVID-19 Lockdown in India: कोरोना वायरस के कारण भारत में तेजी से मामले बढ़ते जा रहे हैं। देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू है, ऐसे में अगर आपके कोई जरूरी काम अटक गए हैं तो आज हम आपको 7 सरकारी ऐप्स की जानकारी देंगे जो आपकी मदद करेंगे।
डिजिटल इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से हाल ही में एक वीडियो को भी साझा किया गया है, जिसमें इन सात सरकारी ऐप्स की जानकारी दी गई है। लोग घर बैठे इन ऐप्स की सहायता से ऑनलाइन पेमेंट और ई-लर्निंग जैसे कई सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।

Coronavirus COVID-19 Lockdown in India: ये हैं 7 सरकारी ऐप्स, जानें इनके बारे में (फोटो- ट्विटर/डिजिटल इंडिया)
BHIM UPI
भीम यानी भारत इंटरफेस फॉर मनी पेमेंट ऐप है। UPI के जरिए यूजर आसानी और तेजी से ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह ऐप नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI द्वारा डेवलप किया गया है।
यूजर भीम ऐप की मदद से UPI का इस्तेमाल कर किसी को भी सीधे बैंक पेमेंट कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपके पास यूपीआई आईडी या फिर ऐप के जरिए क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा।
UMANG
यूनिफाइड मोबाइल ऐप्लिकेशन फॉर न्यू ऐज गवर्नेंस यानी उमंग ऐप डिजिटल इंडिया प्रोग्राम का हिस्सा है। इस एक सरकारी ऐप के माध्यम से सभी सरकारी सर्विस का लाभ उठाया जा सकता है।
बता दें कि उमंग ऐप पर 600 से अधिक केंद्र, राज्य सरकारों की सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर, इस ऐप पर आपको EPFO, आधार कार्ड, गैस बुकिंग, DigiLocker, भारत बिलपे आदि कई सेवाएं मिलती हैं।
e-Hospital (ORS)
बता दें कि इस सरकारी ऐप की मदद से अलग-अलग अस्पतालों के अलग-अलग डिपॉर्टमेंट के ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। यदि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के साथ मरीज का मोबाइल नंबर रजिस्टर है तो यह ऐप आधार को eKYC डेटा के रूप में इस्तेमाल करता है।
Online RTI
यह सरकारी ऐप यूनिफाइड इंटरफेस के साथ आता है, इस ऐप के माध्यम से सभी केंद्र और स्टेट डिपॉर्टमेंट से जुड़ी आरटीआई ऐप्लिकेशन को फाइल किया जा सकता है।
GST Rate Finder
इस सरकारी ऐप की सहायता से लोग विभिन्न सामानों और सर्विस पर लगने वाले GST Rate और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इस ऐप को सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम (CBEC) द्वारा डेवलप किया गया है।
e-Pathshala
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ई-पाठशाला मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD), भारत सरकार और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की एक संयुक्त पहल है। इस ऐप पर सभी एजुकेशनल ई-रिसोर्स जैसे कि टेक्स्टबुक, ऑडियो, वीडियो और अन्य कई चीजों ई-पाठशाला पर उपलब्ध हैं।
MyGov
इस ऐप के माध्यम से गवर्नेंस में लोग अपना सहयोग दे सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से लोग सरकारी विभाग और मंत्रालयों को आइडिया भी शेयर कर सकते हैं। यह सुझाव को साझा करने के लिए एक बेहतरीन ऐप है।
COVID-19 India Tracker Live: कोरोना वायरस के मरीजों की आधिकारिक जानकारी है यहां