WWDC 2021 Event : ऐप्पल बीते कई सालों से WWDC इवेंट का आयोजन कर रहा है और इस दौरान कई अच्छे हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को पेश किया जाता है। ऐप्पल इस साल के कार्यक्रम की शुरुआत आज करने जा रहा है। इसमें कई नई चीजों से पर्दा उठेगा। इसमें नया सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर भी शामिल होंगे। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐप्पल बीते सालों के WWDC इवेंट में क्या-क्या लॉन्च कर चुका है।
Power Mac G5, साल 2003
एप्पल ने साल 2003 के दौरान WWDC आयोजित किया था, जिसमें पावर मैक जी5 से पर्दा उठाया था और उस समय का सबसे अच्छा और ताकतवर मैक था। इसमें कुल 9 पंखे लगाए गए थे। इसे कंप्यूटर में इस्तेमाल किया था और यह पहला 64 बिट प्रोसेसर था। इसमें दमदार ग्राफिक्स और 8जीबी रैम दी गई थी।
Aluminum Cinema displays, साल 2004
साल 2004 के इवेंट का मुख्य फोकस Mac OS X Tiger था और एप्पल ने classic aluminum cinema डिस्प्ले को पेश किया था, जो एक 30 इंच का डिस्प्ले था। इसमें एल्यूमिनिमय डिजाइन और ड्यूल 2.0 पोर्ट और ड्यूल firewire port का उपयोग किया था। 30 इंच का एप्पल सिनेमा एचडी डिस्प्ले सिर्फ Power Mac G5 के साथ कंपेटेबल था। इसकी स्टिकर कीमत उस दौरान 3299 अमेरिकी डॉलर, जो आज के समय में करीब 2,40,190रुपये है।
iPhone 3G, साल 2008
एप्पल ने साल 2008 के WWDC इवेंट के दौरान आईफोन 3जी को पेश किया था। यह फोन 3जी को सपोर्ट करता है और यह आईफोन ओएस 2 पर काम करता था। इसमें ईमेल के लिए एक खास ऐप दिया था। कंपनी ने पहले सप्ताह ही 10 लाख यूनिट्स को बेच दिया था।
iPhone 4, साल 2010
साल 2010 में एप्पल ने iPhone 4 को पेश किया था। कंपनी ने इस फोन के साथ बेहतर डिजाइन दिया था। इसमें स्टेनलीस स्टील और ग्लास का बेहतरीन कॉम्बीनेशन था। इसके साथ ही ऐप्पल ने रेटिना डिस्प्ले को पेश किया था।
15-inch MacBook Pro, साल 2012
एप्पल ने साल 2012 के दौरान WWDC कार्यक्रम में 15 इंच मैकबुक प्रो को लॉन्च किया था। यह एक प्रोफेशनल लैपटॉप था। इसे खासतौर से म्यूजिशियन और ग्राफिक्स डिजाइनर के लिए पेश किया था।
Mac Pro, साल 2013
साल 2013 के WWDC इवेंट में Mac Pro डिवाइस को लॉन्च किया गया था, जो देखने में काफी आकर्षक था। इसमें ब्लैक एल्यूमिनियम के साथ सिलिंडरीकल डिजाइन दिया गया था। इसमें कंपनी ने कई फ्लैगशिप फीचर्स दिए गए थे। इसमें कूलिंग सिस्टम भी था, जो डिवाइस को ठंडा रखने में मदद करता था।
HomePod, साल 2017
एप्पल ने साल 2017 में होमपैड लॉन्च किया था, जो एप्पल का उस समय का सबसे बेहतरीन स्मार्ट स्पीकर और बेस्ट डिजाइन वाला स्पीकर था। यह Amazon Echo की तरह नहीं बल्कि यह उससे काफी अलग और उपयोगी था। हालांकि होमपोड को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था।
iMac Pro साल 2019
एप्पल ने साल 2018 में WWDC के दौरान मैक प्रो का ऐलान किया था, जिसकी शुरुआती कीमत $5999 ( करीब 4,36,915 रुपये) थी। हालांकि यह इंटरनेट पर काफी चर्चा में था औ इस पर बहुत से मीम्स और जोक्स भी बने थे। इसे खासतौर से प्रोफेशनल के लिए तैयार किया गया था।