Ambrane Fyre Smartwatch launched: एम्ब्रेन ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Fyre लॉन्च कर दी है। Ambrane Fyre स्मार्टवॉच में 2.04 इंच AMOLED डिस्प्ले, UniPair टेक्नोलॉजी और ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। एम्ब्रेन से इससे पहले भारत में Ambrane Marble स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था। इसके अलावा एम्ब्रेन जल्द ही अमेरिका में एंट्री की प्लानिंग कर रही है। जानें नए Ambrane Fyre की कीमत व फीचर्स के बारे में सबकुछ…
Ambrane Fyre स्पेसिफिकेशन्स
एम्ब्रेन फायर में 2.04 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ आती है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ और इसका रेजॉलूशन (368×448 पिक्सल) है। स्क्रीन 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है और इसमें Always-On-Display फीचर दिया गया है। यह स्मार्टवॉच मल्टी-कलर स्ट्रैप ऑप्शन के साथ आती है।
Ambrane Fyre वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग और बिल्ट-इन माइक्रोफोन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस वॉच में 250mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर कंपनी ने 5 दिन की बैटरी लाइफ का दावा किया है। वॉच को फुल चार्ज होने में 2 घंटे का वक्त लगता है। इस वॉच में UniPair टेक्नोलॉजी मिलती है। वॉच ब्लूटूथ 5.2 सपोर्ट करती है। इस स्मार्टवॉच में इनबिल्ट माइक के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग, स्पीकर और डायलर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
एम्ब्रेन फायर स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा सपोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इस वॉच में SpO2, 24×7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग और ब्लड प्रेशर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा मेन्स्ट्रुअल साइकल, स्लीप और ब्रीथ ट्रेनिंग जैसे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी इस स्मार्टवॉच में मिलते हैं। वॉच में Sedentary Alert, वेदर, अलार्म, टाइमर और फाइंड फोन जैसे स्मार्ट फीचर्स भी हैं। इसके अलावा वॉइस असिस्टेंस, ऑल मैसेज नोटिफिकेशन्स भी हैं। फायर स्मार्टवॉच में कस्टम और 100 से ज्यादा Watch Faces दिए गए हैं।
Ambrane Fyre कीमत
एम्ब्रेन फायर स्मार्टवॉच को Flipkart Big Billion Days 2023 Sale में छूट के साथ 1,599 रुपये के दाम में खरीदा जा सकता है। हालांकि, हैंडसेट की रेगुलर कीमत 1,999 रुपये है। इस वॉच को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। इस वॉच को ब्लैक, शैंपेन गोल्ड, डीप वाइन और ग्रेफाइट कलर में उपलब्ध कराया गया है।