अमेजन प्राइम, फ्लिपकार्ट और Mynta वेबसाइट के जरिए आप अक्सर शॉपिंग करते हैं। क्या आपको पता है कि, इन वेबसाइट की मेंबरशिप होने पर कई फायदे भी मिलते है। जिसमें आपको किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट, फ्री डिलीवरी और किसी नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग पर सबसे पहले बुकिंग का मौका मिलता है। अगर आप इसके बारे में नहीं जानते। तो आपको इन सभी वेबसाइट की मेंबरशिप के डिटेल्स और उससे मिलने वाले फायदों के बारें में जानना चाहिए। आइए जानते हैं कि, अमेजन प्राइम, फ्लिपकार्ट प्लस और Myntra Insider मेंबरशिप कैसे मिलती है।
अमेजन प्राइम की मेंबरशिप – अमेजन अपनी प्राइम मेंबरशिप की फीस को 13 दिसंबर से बढ़ाने जा रहा है। अभी अमेजन प्राइन की मेंबरशिप 999 रुपये में एक साल के लिए मिलती है। लेकिन 13 दिसंबर के बाद ये मेंबरशिप 1499 रुपये में एक साल के लिए मिलेगी। वहीं अमेजन ने तीन महीने और एक महीने की मेंबरशिप की फीस में भी बढ़ोतरी की है। जो कि 13 दिसंबर से क्रमश: 459 रुपये और 179 रुपये में मिला करेगी।
अमेजन प्राइम की मेंबरशिप के फायदे- अगर आपके पास अमेजन की प्राइम मेंबरशिप है तो आपको अमेजन की वेबसाइट से कोई भी प्रोडक्ट खरीदने पर अनलिमिटेड फ्री फॉस्ट डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही आप अमेजन प्राइम के जरिए वीडियो, म्यूजिक और गेम का भी लुफ्त उठा सकते हैं।
फ्लिपकार्ट प्लस की मेंबरशिप – फ्लिपकार्ट अमेजन की तरह अपनी प्लस मेंबरशिप के लिए कोई चार्ज नहीं लेती। लेकिन इसके लिए फ्लिपकार्ट वेबसाइट से खरीदारी करने में मिलने वाले 200 सुपर कॉइन होना आवश्यक है। दरअसल फ्लिपकार्ट से नॉर्मल खरीदारी करने पर हर 100 रुपये पर 2 सुपर कॉइन देता है और जिन लोगों के पास फ्लिपकार्ट प्लस की मेंबरशिप होती है। उन्हें 4 सुपर कॉइन मिलते हैं।
फ्लिपकार्ट प्लस मेंबरशिप के फायदे – फ्लिपकार्ट प्लस की मेंबरशिप में आपको फ्री शिपिंग, किसी भी सेल के शुरू होने से पहले खरीदारी का मौका, सुपर कॉइन के बदले रिवार्ड और सुपिरियर कस्टमर स्पोर्ट मिलता है। इसके अलावा आप सुपर कॉइन की मदद से अपनी खरीदारी पर 10 फीसदी अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
Myntra Insider मेंबरशिप – Myntra भी फ्लिपकार्ट की तरह ही अपनी Insider मेंबरशिप के लिए कोई चार्ज नहीं करती है। लेकिन इसकी मेंबरशिप के लिए आपको 7000 रुपये की नेट शॉपिंग एक साथ या बीते 12 महीनों में इतने ही रुपये की शॉपिंग करनी होती है। जिसके बाद Myntra Insider मेंबरशिप आपको मिल जाती है।
Myntra Insider मेंबरशिप के फायदे- Myntra Insider मेंबरशिप से आप किसी भी लेटेस्ट फैशन सेल में आम लोगों से पहले एंट्री कर सकते हैं। इसके साथ ही हर 10 रुपये की खरीदारी पर आपको 1 पॉइट मिलता है। जिसकी मदद से आपको Myntra वेबसाइट पर अच्छा खासा डिस्काउंट मिल सकता है।