यदि आप अपने टीवी को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं लेकिन आपका कम बजट आपको ऐसा नहीं करने दे रहा? ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमजॉन पर 23 से 24 जुलाई के बीच Amazon Prime Day 2022 पर 23-24 जुलाई के बीच सेल का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को सेल का आखिरी दिन है और इस सेल में Smart Androi TV पर 80 फीसदी तक छूट मिलेगी। हम आपको बता रहे हैं OnePlus, Redmi, LG, Sony, Westinghouse के उन स्मार्ट टीवी के बारे में जो 30000 रुपये से कम में आते हैं।
Discount Offers on Android Smart TV
- वनप्लस टीवी 43 Y1S प्रो (OnePlus TV 43 Y1S Pro)
वनप्लस का यह टीवी 43 इंच के स्क्रीन साइज के साथ आता है और 4K रेजॉलूशन ऑफर करता है। यह Netflix, Prime Video, Zee5, Oxygen Play, Eros Now, JioCinema, SonyLiv, Youtube, Hungama और Hotstar जैसे ऐप्स सपोर्ट करता है। इसमें कुल 3 HDMI पोर्ट हैं और यह स्टीरियो सराउंड स्पीकर्स के साथ आता है। टीवी में 24W साउंट आउटपुट मिलता है।
- वेस्टिंगहाउस स्मार्ट टीवी WH50UD82 (Westinghouse Smart TV WH50UD82)
वेस्टिंगहाउस स्मार्ट टीवी में 50 इंच स्क्रीन है जो 4K रेजॉलूशन ऑफर करती है। टीवी में Prime video, SonyLiv, Hungama, Hotstar जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इस टीवी में 3 HDMI पोर्ट हैं। टीवी में स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है। खास बात है कि यह टीवी 40W साउंड आउटपुट ऑफर करता है।
- रेडमी स्मार्ट टीवी L43R7-7AIN (Redmi Smart TV L43R7-7AIN)
रेडमी स्मार्ट टीवी में 43 इंच स्क्रीन है जो 4K रेजॉलूशन ऑफर करती है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है। टीवी में 178 डिग्री वाइड ऐंगल व्यूइंग एंगल मिलता है। यह टीवी ड्यूल बैंड वाई-फाई कनेक्टिविटी ऑफर करता है। टीवी में प्राइम वीडियो, यूट्यूब और हॉटस्टार जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। रेडमी का यह टीवी ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट करता है। इसमें 3 HDMI पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट, 30W साउंड आउटपुट, डॉल्बी ऑडियो जैसे फईचर्स मिलते हैं। यह टीवी ऐंड्रॉयड टीवी 10 ओएस और पैचवॉल 4 के साथ आता है।
- एलजी स्मार्ट टीवी 43LM5650PTA (LG Smart TV 43LM5650PTA)
एलजी के इस 43 इंच स्क्रीन टीवी में फुलएचडी रेजॉलूशन वाली स्क्रीन मिलती है। टीवी नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+हॉटस्टार और यूट्यूब जैसे ऐप्स सपोर्ट करता है। यह टीवी 2 HDMI पोर्ट और स्टीरियो सराउंड स्पीकर के साथ आता है। इस टीवी का रिफ्रेश रेट 50 हर्ट्ज़ है। इसमें 2 HDMI पोर्ट, ब्लू-रे प्लेयर मिलता है। टीवी 20W साउंड आउटपुट के साथ आता है।
- सोनी ब्राविया गूगल टीवी KD-32W830K (Sonu bravia Google TV KD-32W830K)
सोनी ब्राविया के 32 इंच स्क्रीन साइज़ वाले टीवी में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, सोनी लिव, हॉटस्टार जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। यह टीवी 3 HDMI पोर्ट के साथ आता है। इसमें 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट स्क्रीन दी गई है। यह टीवी 20W साउंड आउटपुट ऑफर करता है।