AarogyaSetu Mitr: कुछ समय पहले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोरोना ट्रैकिंग Aarogya Setu App को लॉन्च किया गया था और अब लोगों की मदद के लिए आरोग्य सेतु मित्र को शुरू किया गया है। इस नई पहल को शुरू करने के पीछे सरकार का मकसद लोगों तक प्रमुख सर्विस जैसे कि डायग्नोस्टिक के लिए होम कलेक्शन सैंपल, फ्री टेली कंसल्टेशन और दवाईयों की डिलीवरी शामिल है। AarogyaSetu Mitr की मदद से लोगों को घर के बाहर निकले बिना जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

AarogyaSetu Mitr: ऐसे करें इस्तेमाल

आप भी यदि आरोग्य सेतु मित्र सर्विस का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले http://www.aarogyasetumitr.in पर जाना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे, कंसल्ट डॉक्टर, होम लैब टेस्ट और ईफॉर्मेसी।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यदि आपके पास फोन में आरोग्य सेतु एप है तो आपको एप में भी आरोग्य सेतु मित्र का एक बैनर दिखाई देगा, इसपर क्लिक करने के बाद आपके सामने Proceed लिखा आएगा। जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आप सीधे आरोग्य सेतु मित्र के लिए बने पोर्टल पर पहुंच जाएंगे।

AarogyaSetu Mitr: जानें, क्या है आरोग्य सेतु मित्र और कैसे आएगा काम (फोटो- आरोग्य सेतु एप)

पहले ऑप्शन यानी Consult Doctor फीचर की बात करें तो इस फीचर में आप कॉल, चैट या फिर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए डॉक्टर से बात कर सकेंगे जो आपके लक्ष्णों की पहचान कर आपको सलाह देंगे कि आपको कौन-कौन से स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए।

दूसरा ऑप्शन है, Home Lab Test फीचर। इस फीचर का इस्तेमाल करने पर आप लैब को कॉल कर पाएंगे, ऐसा करने पर आपके घर बैठे सभी मेडिकल टेस्ट हो जाएंगे। तीसरा ऑप्शन है, ePharmacy फीचर। इस फीचर की मदद से आप जरूरी दवाईयों को घर मंगवा पाएंगे।

AarogyaSetu Mitr: जानें, क्या है आरोग्य सेतु मित्र और कैसे आएगा काम (फोटो- aarogyasetumitr.in)

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि टेली कंसल्टेशन सर्विस के लिए Swasth Foundation, Tata Bridgital Health और Tech Mahindra Connectsense Telehealth से हाथ मिलाया गया है।

लैब टेस्ट सर्विस के लिए 1mg, मेट्रोपोलिस, एसआरएल डायग्नोस्टिक्स, डॉ लाल पैथलैब्स और थायरोकेयर से हाथ मिलाया गया है। इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को अपनी निजी जानकारी जैसे कि घर का पता बताना होगा, ताकि आपके घर सैंपल लिया जा सके। ईफॉर्मेसी के लिए 1mg, PharmEasy, MedLife और NetMeds से हाथ मिलाया गया है।

COVID-19 India Tracker Live: बढ़ रहे कोरोना के मामले, ऐसे पाएं संक्रमित मरीजों की आधिकारिक जानकारी

COVID-19 India Tracker State-wise: कोरोना काल में कैसा है आपके शहर का हाल, ऐसे मिलेगी संक्रमित मरीज की जानकारी