Aarogya Setu India COVID-19 Tracker App IVRS Number: लोगों की सुरक्षा के लिए पहले कोरोना ट्रैकिंग आरोग्य सेतु एप और फिर AarogyaSetu Mitr सेवा को शुरू किया गया था और अब सरकार ने फीचर फोन और लैंडलाइन यूजर के लिए Aarogya Setu IVRS सेवा शुरू की है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह सेवा देशभर में उपलब्ध है। आइए जानते हैं क्या है सरकार की यह नई सेवा और कैसे कर सकेंगे आप इसका इस्तेमाल।

Aarogya Setu IVRS: ऐसे करें इस्तेमाल

आरोग्य सेतु IVRS सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए यूजर को 1921 पर मिस्ड कॉल देनी होगी। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह टोल-फ्री सेवा है, मिस्ड कॉल देने के बाद आपके पास कॉल बैक आएगा और आपसे सेहत से जुड़ी जानकारी पूछी जाएगी।

सवालों के जवाब के आधार पर व्यक्ति को एसएमएस प्राप्त होगा जिसमें उनके हेल्थ स्टेटस से जुड़ी जानकारी मिलेगी। आरोग्य सेतु की तरह ही यह सर्विस भी 11 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है। आपके द्वारा दिए गए सवाल के जवाब के आधार पर जानकारी को आरोग्य सेतु एप के डेटाबेस में जोड़ा जाएगा, ऐसा करने से आपको हेल्थ से जुड़े अलर्ट प्राप्त होते रहेंगे।

बता दें कि गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल एप स्टोर से अब तक करोड़ों यूजर्स Aarogya Setu app को डाउनलोड कर चुके हैं। ऐप का उद्देश्य आपको जानकारी देना है कि आप जाने-अनजाने में आप किसी कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमित इंसान के संपर्क में आए हैं या फिर नहीं।

हाल ही में लोगों की मदद के लिए AarogyaSetu Mitr सेवा को भी शुरू किया गया है। लोगों को घर के बाहर निकले बिना जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना ही इस नई पहला का उद्देश्य है। आप भी यदि आरोग्य सेतु मित्र के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें। या फिर आप इस बात की जानकारी चाहते हैं कि आरोग्य सेतु एप को मोबाइल में डाउनलोड, सेटअप और इस्तेमाल करने का तरीका क्या है तो यहां क्लिक करें।

COVID-19 India Tracker Live: बढ़ रहा Corona का प्रकोप, ऐसे मिलेगी संक्रमित मरीजों की आधिकारिक जानकारी

Tips & Tricks: एक-साथ ऐसे चलाएं फोन में दो ऐप्स, ये तरीका आएगा आपके काम