कैदियों के लिए जेलें तो दुनियाभर में होती हैं, लेकिन कुछ अनोखी हैं। दुनिया में एक जेल ऐसी है जो अट्ठाईस मंजिला है। यह अमेरिका के शिकागो में है। चार दशक पहले इसे बनाया गया था। यहां उन कैदियों को रखा जाता है जो विचाराधीन हैं या जिनके प्रकरण न्यायालय में लंबित हैं। त्रिभुज आकार में बनी इस इमारत की हर सेल में पांच इंच चौड़ी और सात फुट लंबी लंबी खिड़की है। हर सेल में अतिरिक्त इमारत के हर कोने में डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था है। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा संचालित इस जेल में महिला-पुरुष दोनों तरह के कैदी रखे जाते हैं। कैदियों के लिए इमारत की छत पर व्यायाम करने की जगह है और कुछ संसाधन भी मौजूद हैं। कैदियों को एक दिन छोड़कर व्यायाम करने की इजाजत होती है। एक जिम है, जिसका उपयोग सप्ताह में दो बार किया जा सकता है।
दुनिया की सबसे सुरक्षित जेल अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सेनफ्रांसिस्को शहर में एलकटॉज द्वीप पर थी। इस जेल से भागनेवाला एक भी अपराधी भागने की दास्तान सुनाने के लिए जीवित नहीं बचा। जिन कैदियों ने भागने की कोशिश की वे या तो फिर से पकड़े गए या उन्हें गोली मार दी गई या वे डूबकर मर गए। 16 दिसंबर,1962 को इसे बंद कर दिया गया था। जर्मनी के बर्लिन शहर में स्पेनदयु जेल सबसे महंगी मानी जाती थी। इसे छह सौ कैदियों के लिए बनाया गया था, मगर इसमें केवल एक ही कैदी नाजी रोडल्फ को ही बीस साल तक रखा गया था। जबकि जेल में कर्मचारियों की संख्या 105 थी। 19 अगस्त 1987 में रोडोल्फ ने बिजली के तार से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मृत्यु के दो महीने बाद जेल को गिरा दिया गया था। इतिहास में जेल तोड़कर भागने की सबसे बड़ी घटना फरवरी 1979 में घटी। अमेरिकी सेना के सेवानिवृत्त कर्नल आर्थर बुल सिगनल ने अपने चौदह व्यक्तियों के दल के साथ गास्रे जेल से दो अमेरिकयों को छुड़ाने के लिए अपनी योजना क्रियान्वित कर रहे थे तो जेल से अन्य 11,000 कैदी भी इस अवसर का लाभ उठाकर भाग निकले। जेल तोड़ने की योजना एप रास पेरोट के द्वारा बनाई गई थी क्योंकि वह दोनों अमेरिकयों जो गास्रे जेल में बंद थे, उनके कर्मचारी थे। (किरण बाला)
