बाल दिवस मनाते हम
चाव से हर साल
इसी दिन जन्मे थे
वीर जवाहर लाल।
बापू गांधी के साथ ही
आजादी की जंग लड़े।
उनकी हर नीति के आगे
अंग्रेज सभी लाचार पड़े।
चाचा नेहरू को भाता था
बच्चों संग जन्मदिन मनाना।
बड़ी खुशी देता था उन्हें
कोट पर गुलाब लगाना।
बेटा बेटी बराबर हैं
चाचा नेहरू समझाते थे।
खुशहाल हो देश हमारा
बस यही वह चाहते थे।
आओ बाल दिवस पर
चाचा को करें नमन।
उनके खाब हैं पूरे करने
मन में लें यही प्रण।

