शादाब आलम
सवाल-जवाब
सबसे सुंदर फूल कौन सा?
फूल गुलाब।
सही जवाब।
लालकिला में चूहा दौड़े
हवा महल में नाचे बिल्ली
किन शहरों में हैं ये दोनों?
बिल्ली जयपुर, चूहा दिल्ली।
झटपट उत्तर दिया, किया ना
समय खराब।
सही जवाब।
एक बार दादी में आता
दादा में खुद को दुहराता
क्या है यह बोलो जल्दी से?
ये है ‘आ’, जो आम बनाता।
चलती-फिरती लगते हो तुम
मुझे किताब।
सही जवाब।
एक कहावत जिसमें होता
मुर्गी का अपमान सरासर?
अरे! अरे! हां याद आ गया
घर की मुरगी दाल बराबर।
महा पढ़ाकू का मिलता है
तुम्हे खिताब।
सही जवाब।
घड़ी / धड़ी
समय देखने के लिए घड़ी का उपयोग होता है। इसे बहुत सारे लोग एक गहने के तौर पर भी पहनते हैं, जबकि पांच किलो के वजन को धड़ी कहते हैं। आपने भी बाजार में सुना होगा आलू पचास रुपए धड़ी।