Stree Movie Review and Rating: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्त्री’ 31 अगस्त यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अमर कौशल के निर्देशन में बनी स्त्री हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म की कहानी चंदेरी गांव की है। जहां के पुरूष अक्सर रहस्यमयी तरीके से लापता होते रहते हैं। ऐसी अफवाह है कि एक ‘स्त्री’ है जो गांव के मर्दों को गायब कर रही है। ‘स्त्री’ गांव के पुरूष वर्ग से क्या चाहती है फिल्म में इसी रहस्य को दिखाया गया है। फिल्म समीक्षकों ने ‘स्त्री’ को पांच से तीन स्टार दिए हैं।

कैरेक्टर्स की बात करें तो राजकुमार राव फिल्म में टेलर(दर्जी) का रोल अदा कर रहे हैं। फिल्म में उनकी मुलाकात एक लड़की से होती है। लड़का लड़की को देखते ही पसंद करने लगता है। लेकिन वह लड़की उस लड़के से केवल एक खास समय पर ही मिलने आती है। इस बात का आभास लड़के के दोस्तों को हो जाता है कि एक खास समय और खास दिन में ही यह लड़की मिलने आती है। फिल्म में श्रद्धा कपूर इस रहस्यमयी महिला का किरदार निभा रही हैं। हालांकि लड़के के दोस्त उसे समझाते हैं कि वह लड़की भूत है। फिल्म में लड़का रहस्यमयी गर्लफ्रेंड से कैसे डील करता है, किस तरह की स्थितियों का सामना करता है? यह जानना चाहते हैं तो सिनेमाघरों का रूख करना पड़ेगा।

फिल्म में ऐसे कई मौके आते हैं जब आपको डर लगता है और कभी-कभी आपको राजकुमार राव का कॉमिक अंदाज हंसने के लिए मजबूर कर देता है। दरअसल फिल्म में ‘स्त्री’ पुरूषों को गायब करती है इसलिए गांव के सभी पुरूष महिलाओं की ड्रेस पहनकर घूमने लगते हैं। फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी भी हैं।

[bc_video video_id=”5828614600001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”default” embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

https://www.jansatta.com/entertainment/