Malang Movie Review, Rating, Release: मोहित सूरी ने एक ऐसी फिल्म बनाई है जिसमें बदला ही बदला है। अमूमन बदला दुनिया की हर भाषा की फिल्मों में आजमाया हुआ नुस्खा है और इस विषय पर बनी फिल्में लोकप्रिय हो जाती है। पर ये ऐसा नुस्खा भी नहीं कि हर बार सफलता की भरपूर गारंटी हो। `मलंग’ के साथ भी कछ यही स्थिति है।
एक नौजवान है अद्वैत (आदित्य रॉय कपूर)। गोवा आया है। उसकी प्रेमिका भी है सारा (दिशा पाटनी)। वो एनआरआई यानी नॉन रेंजिंडेट इंडियन है और मस्ती करने गोवा आई है। दोनों जम के पार्टियां करते हैं। फिर अचानक अद्वैत गोवा के पुलिस अधिकारियों की हत्या करना शुरू करता है। क्या वजह है?
ये जानने के लिए पूरी फिल्म देखनी पड़ती है। और जब आप ये जान लेते हैं तो महसूस होता है कि भइए, मोहित सुरी ने एक ऐसी कहानी को रहस्यात्मक बनाकर पेश किया है जो पहले भी सैकड़ों बार दिखाया जा चुका है। बॉलीवुड के पर्दे पर। इसलिए कुछ नया नहीं है। हां, दिशा पाटनी पहले की तुलना में अधिक ग्लैमरस लगी हैं। मोहित सूरी के चरित्र कई तरह की अच्छी-बुरी आदतें पाले हुए हैं। जैसे अद्वैत और सारा वैसे तो भरपूर जीवन की चाहत रखनेवाले प्रेमी हैं लेकिन ड्रग लेने के आदि हैं।
अनिल कपूर ने जिस पुलिस अफसर अंजनेय अगाशे का किरदार निभाया है वो एक ओर तो अपराधियों को गोली मार देता है लेकिन ड्रग भी लेता है। कुणाल खेमू ने माइकेल नाम के जिस पुलिस अफसर का किरदार निभाया है वो ऊपर से कानून का पालन करनेवाला दिखता है लेकिन उसकी अपनी मनोवैज्ञानिक गुत्थियां हैं जिसके चिलते वो भी आपराधिक काम करता है।
निर्दशक ने आदित्य रॉ. कपूर को ऐसे शख्स के रूप में पेश किया है जो एक्शन में उस्ताद है और अपराधियों से लेकर पुलिस वालो की जम कर ठुकाई करता है। फिल्म का पहला ही दृश्य जेल का है जिसमें अद्वैत वहां कैद खूंखार अपराधियों की जम कर पिटाई करता है। निर्देशक सूरी शायद चाहते हैं कि आदित्य रॉय कपूर को सलमान खान जैसा बना दें जो शर्ट उतारकर अपने सामने वाले पर दे दनादन शुरू करते हैं। कपूर इतना तो कर लेते हैं पर उनके पास न संवाद अदायगी का करिश्मा है और न इमोशन दिखाने की क्षमता। वे सवा दो घंटे की फिल्म में लगभग एक ही अंदाज में दिखे हैं यानी सीरियस।
फिल्म का नाम: Malang
Malang स्टार कास्ट: आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुणाल खेमु
Malang पब्लिक रेटिंग्स: 3.5
Malang डायरेक्टर: मोहित सूरी
