द्विअर्थी संवादों और गरमागरम दृश्यों से भरी फिल्म `क्या कूल है हम 3’ को देखने के बाद पहला खयाल तो यही आता है कि क्या ईरानी मूल की अभिनेत्री मंदाना करीमी बॉलीवुड फिल्म की नई सेक्स सिंबल होंगी? करीमी इस फिल्म में काफी भड़कीली लगीं है। वही इस फिल्‍म की मुख्य आकर्षण हैं। तुषार कपूर और आफताब से आप क्या आशा कर सकते हैं? ये फिल्म उस सेक्स कॉमेडी विधा की है जो पिछले कुछ वर्षों में अपने यहां तेजी से जगह बना रही है। ये युवाओं के लिए बनाई गई फ‍िल्‍म है। `क्या कूल हैं हम’ सीरीज की पुरानी फ‍िल्‍मों में काम कर चुके रितेश देशमुख ने भी कैमियो रोल न‍िभाया है। ये अच्छा ही है। अब उनको कौन युवा मानेगा?
तुषार कपूर ने इस फिल्‍म में कन्हैया नाम के एक युवक का किरदार निभाया है जो अपने दोस्त रॉकी (आफताब शिवदासानी) के साथ थाईलैंड जाता है। वहां उनका एक और दोस्त कृष्णा अभिषेक पोर्न फिल्म का धंधा करता हैं। दोनो उसी धंधे में शामिल हो जाते हैं। मामला तब मोड़ लेता है जब कन्हैया को एक लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म में कई पुरानी हिंदी फिल्मों का मजाक उड़ाया गया है। ये मजाक कुछ जगहों पर फूहड़ भी हो गए हैं। खासकर बड़जात्या परिवार वाला मजाक सीमा के पार चला गया है।

निर्देशक- उमेश घाडगे

कलाकार- तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी, कृष्णा अभिषेक, मंदाना करीमी, गिजेल ठकराल, क्लॉडिया सिएस्ला, दर्शन जरीवाला,शक्तिकपूर, मेघना नायडू, रितेश देशमुख

READ ALSO: 

PHOTOS: बॉलीवुड की पहली पॉर्न कॉमेडी Kyaa Kool Hain Hum 3 का ट्रेलर 40 पॉर्न साइट्स पर भी