Banjo movie cast: Riteish Deshmukh, Nargis Fakhri
Banjo movie director: Ravi Jadhav
बैंजो फिल्म की कहानी स्ट्रीज म्यूजीशियन्स पर आधारित है। किस तरह उन्हें सेकेंड हैंड बॉलीवुड नंबर्स गाने परम जबूर किया जाता है। डायरेक्टर के इस आइडिया के साथ शुरू होती है रितेश देशमुख और नरगिस फाखरी की ये फिल्म।
यह फिल्म रितेश देशमुख के करीबी रवि जाधव ने डायरेक्ट की है। रवि मराठी फिल्मों के जाने पहचाने डायरेक्टर हैं। लेकिन रवि इस फिल्म को संभाल नहीं पाए। सभी चीजें मिक्स की हुई दिखाई पड़ती हैं। फिल्म में गरीबी, करप्शन, प्यार, स्ट्रगल, गुंडागर्दी जैसी कई चीजों को मिला जुलाकर साथ दिखाया गया है। इस चक्कर के फिल्म की मूल कहानी से ध्यान भटकता दिख रहा है। नरगिस फखरी न्यूयॉर्क की एक म्यूजीशियन हैं। उनकी हिंदी को देखते हुए यह रोल उन पर फिट बैठता है। नरगिस यानि क्रिस को मुंबई के एक लोकल बैंजो बैंड से एक गाना मिलता है। वह गाना सुनकर इतनी इंप्रेस होती है कि उनका म्यूजिक सुनने के लिए मुंबई आ पहुंचती है। वह उनके साथ दो गाने रिकॉर्ड करना चाहती है और म्यूजिक फेस्टिवल में पार्टिसिपेट करना चाहती है। मुंबई के धारावी में उसकी मुलाकात तराट (रितेश देशमुख), उसके दोस्त ग्रीस (धर्मेश येलांदे), पेपर (आदित्य कुमार) और वज्या (राम मेनन) से मिलती है। इनकी टीम मिलकर कुछ काम करना शुरू करती है लेकिन बीच में कुछ विलेन्स की एंट्री होती है।
[jwplayer HjECuLW4-gkfBj45V]
फिल्म का म्यूजिक अच्छा है। नरगिस विदेशी के किरदार में हैं इस वजह से उनकी खराब हिंदी को बर्दाश्त किया जा सकता है। रितेश देशमुख मुंबइया लुक में दिख रहे हैं। पहली बार है जब रितेश नरगिस के साथ पर्दे पर नजर आएंगे। यह फिल्म‘बैन्जो’एक मराठी फिल्म की रीमेक है। रितेश और नरगिस पहली बार किसी फिल्म में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। अभी हाल ही में रितेश ग्रेट ग्रैंड मस्ती में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ आफताफ शिवदासानी और विवेक ओबरॉय भी थे। फिल्म में तीनों उर्वशी रौतेला के प्यार में दीवाने थे। उर्वशी एक भूत के रोल में थीं।
Read Also:Pink box office collection day 6: अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू की फिल्म ने बटोरे 32.67 करोड़ रुपए

