Akira movie cast: सोनाक्षी सिन्हा, कोंकणा सेन, अनुराग कश्यप, अमित साध
Akira movie director:   एआर.मुर्गदौस

एआर मुर्गदौस की फिल्म अकीरा में सोनाक्षी सिन्हा महिलाओं पर होने वाले जुर्म और हिंसा के खिलाफ लड़ती है। जैसा कि आपने पहले भी बॉलीवुड फिल्मों में देखा ही होगा। फर्क बस सोनाक्षी के जबर्दस्त एक्शन का है। इस फिल्म में सोनाक्षी एक कॉलेज स्टूडेंट का रोल कर रही हैं। जिसे जल्दी गुस्सा आ जाता है और बात हाथापाई तक पहुंच जाती है। सबसे पहले सोनाक्षी की बात करें तो एक स्मॉल टाउन गर्ल के रोल में सोना फिट नहीं हो रही हैं।

फिल्म में अकीरा के पैरेंट्स उसे मुंबई भेजते हैं और उम्मीद करते हैं कि वहां जाकर उनकी बेटी थोड़े शांत स्वभाव की हो जाएगी। सोनाक्षी का किरदार कुछ ऐसा है जो महिलाओं खिलाफ या किसी भी गलत बात को बर्दाश्त नहीं कर पाता। मुंबई में जल्द वो एक करप्ट पुलिस अफसर का रोल निभा रहे अनुराग कश्यप के खिलाफ खड़ी हो जाती है। यह फिल्म का वो प्लाइंट है जब आप इस बैड मैन के किरदार से बंध जाएंगे। आपको इसका हर एक काम बुरा लगेगा लेकिन आप इसकी परफॉर्मेंस को इग्नोर नहीं कर पाएंगे। अगर आपको तिग्मांशू धूलिया की फिल्म शागिर्द में बंटी भैया बने अनुराग कश्यप पसंद आए थे। तो अकीरा में आप अनुराग कश्यप के फैन हो जाएंगे।

फिल्म का सेकेंड हाफ आपको इसी ट्रैक पर आगे लेकर जाएगा। मुर्गदौस को फैंसी ट्विस्ट पसंद हैं। अगर आपको आमिर खान की गजनी और अक्षय कुमार की हॉलिडे याद है तो आप समझेंगे कि हम किस ट्विस्ट की बात कर रहे हैं। फिल्म में मुर्गदौस और सोनाक्षी ने आपके लिए जबर्दस्त एक्शन दिया है। इस बार कोई खान या कुमार नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस पर्दे पर गुंडों की धुनाई करती नजर आएंगी।

https://dai.ly/x4rhvep