Shani Prakop Upay: ज्योतिष अनुसार नव ग्रहों में शनि ग्रह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि शनि देव मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो शनि की टेढ़ी नजर अगर व्यक्ति पर पड़ जाए तो यह राजा को भी रंक बना देते हैं। लेकिन अगर शनि देव की कृपा हो जाए तो भिखारी भी राजा बन सकता है। क्योंकि सभी ग्रहों में शनि सबसे धीमी चाल से चलते हैं, इसके कारण इन्हें एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने के लिए ढ़ाई साल का समय लग जाता है।
शनि के राशि परिवर्तन के कारण सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। जहां कुछ राशियों पर साढ़ेसाती शुरू हो जाती है तो वहीं कुछ पर ढैय्या की महादशा शुरू हो जाती है। 23 अक्टूबर यानी आज के दिन कार्तिक मास का पहला शनिवार है। इस दिन शनि की पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। जिन लोगों पर शनि की महादशा चल रही है, कार्तिक मास में पड़ने वाले शनिवार को कुछ विशेष उपाय करने से उन्हें कष्टों से छुटकारा मिल सकता है।
बता दें कि फिलहाल 5 राशियां हैं, जिन पर शनि की महादशा चल रही है। धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों पर शनि का साढ़े साती तो मिथुन और तुला राशि के जातकों पर ढैय्या चल रही है। इन राशि के लोग कार्तिक महीने में शनि के प्रकोप से बचने के लिए यह उपाय अपना सकते हैं।
अपनाएं ये उपाय:
आर्थिक परेशानियों के लिए: जो लोग आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उन्हें शनिवार की रात को बहती नदी में पांच लाल फूल और पांच जलते दिए प्रवाहित करने चाहिए। इससे धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए: शनि देव को प्रसन्न करने के लिए काले कुत्ते को सरसों के तेल से सिका हुआ परांठा खिलाएं। इससे शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं और आपको कष्टों से मुक्ति मिलती है।
जिन लोगों पर शनि की महादशा चल रही है, उन्हें जल में काले तिल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाने चाहिए। साथ ही ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। आप चाहें तो शनि मंदिर में बैठकर चालीसा का जाप भी कर सकते हैं। इसस शनि देव प्रसन्न होते हैं।
