Astrology:  वैदिक ज्योतिष में 27 नक्षत्र, 12 राशि और 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। इन राशियों से जुड़े लोगों का नेचर और व्यक्तित्व अलग- अलग होता है। क्योंकि इन 12 राशियों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य है और ग्रहों का आपस में कारकत्व भी भिन्न- भिन्न है।

आज हम बात करने जा रहे हैं, ऐसीं 3 राशियों के बारे में जिनसे जुड़े जातक खुशमिजाज स्वभाव के माने जाते हैं। ये जिस पार्टी में जाते हैं वहां की रौनक बढ़ा देते हैं। ये किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित लेते हैं। आइए जानते हैं ये किन 3 राशि के लोग हैं…

वृष : इस राशि के लोग बेहद मजाकिया स्वभाव के माने जाते हैं। ये जिस भी महफिल में जाते हैं वहां रंग जमा देते हैं। ये कोई ना कोई ऐसी बात कर देते हैं जिसको सामने वाले को हंसी आ जाती है। दूसरे लोग इनकी कंपनी काफी पसंद करते हैं। ये खुलकर अपनी जिंदगी जीते हैं। इनके अंदर हर समय भरपूर एनर्जी रहती है। ये लोग कला प्रेमी और कला के जानकार भी होते हैं। वृष राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य है, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।

धनु: इस राशि के लोग खुशमिजाज के माने जाते हैं। इनके चेहरे पर हमेशा एक मौन मुस्कान देखने को मिलती है। जो इनको दूसरों से अलग बनाती है। ये लोग जब भी दोस्तों के बीच में होते हैं, तो छोटे- छोटे जोक्स छेड़ते रहते हैं। धनु राशि के लोग जिस भी पार्टी में जाते हैं, वहां माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। ये हमेशा ध्यान का केंद्र बने रहते हैं। ये किसी को भी अपनी तरफ आसानी से आकर्षित कर लेते हैं। इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं। (यह भी पढ़ें)- Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि पर करियर के अनुसार धारण करें ये रुद्राक्ष, लग सकती है बड़ी सफलता हाथ

मेष: इस राशि के जातक काफी मस्ती मजाक करने वाले होते हैं। ये खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं। अपने व्यवहार से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। ये जिस पार्टी में जाते हैं लोग इनसे जुड़े जाते हैं और इनकी कंपनी को जॉइन करना चाहते हैं। ये लोग कठिन से कठिन स्थिति से भी निपट लेते हैं। हालांकि ये लोग काफी भावुक होते हैं, लेकिन जिंदगी को पूरी मस्‍ती के साथ जीते हैं। ये लोग मजाकिया प्रकृति के होते हैं। ये खुद भी खुश रहना चाहते हैं और दूसरों को भी खुश रखते हैं। (यह भी पढ़ें)- मकर राशि में बनने जा रही है मंगल और शनि की युति, इन 4 राशि वालों की बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें