ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र, 9 ग्रह और 12 राशियों का वर्णन मिलता है। इन 12 राशियों के स्वामी भी अलग- अलग होते हैं। साथ ही इन राशियों से जुड़े जातकों का स्वभाव, व्यक्तित्व और पसंद, नापसंद अलग- अलग होती है। आज हम ऐसी 4 राशियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके जातक छोटी- छोटी बात पर क्रोध करते हैं। साथ ही कभी- कभी ये लोग अपना ही नुकसान ही कर बैठते हैं।

मेष: मेष राशि से जुड़े जातकों को क्रोध बहुत जल्दी आता है। इन लोगों को सामने वाले की छोटी सी बात बुरी लग जाती है और फिर ये अपने क्रोध को काबू नहीं कर पाते। इन्हें शांत करना मुश्किल हो जाता है। साथ ही ऐसे में जो भी इनके सामने आता है उसी से ये लड़ बैठते हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो इनको गुस्सैल बनाते हैं। 

वृश्चिक: इस राशि के जातक भी बहुत गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। ये जरा सी बात पर भी भड़क जाते हैं। इन्हें अपना मान-सम्मान बेहद प्रिय होता है। अगर कोई इसे ठेस पहुंचाने की कोशिश करे तो ये उसे जरा भी नहीं बख्शते। वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल देवता हैं, जो इनको गुस्सैल बनाते हैं। ये लोग गुस्से में कई बार अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। 

सिंह: सिंह राशि के जातकों को सबसे ज्यादा गुस्सा आता है। गुस्से में ये लोग सारी हदें पार कर देते हैं। ये लोग अपनी गलती नहीं मानते हैं। सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य है, जो इनको गुस्सैल बनात हैं। इनके जीवनसाथी, प्रेमी या दोस्तों को इनके गुस्से का सामना अधिक बार करना पड़ता है। ये लोग छोटी-छोटी बातों का पहाड़ बना देते हैं। 

मिथुन: इस राशि के लोगों को जल्दी गुस्सा नहीं आता लेकिन जब आता है तो ये किसी ज्वालामुखी की तरह होता है। जिसे शांत करना बेहद मुश्किल हो जाता है। इन लोगों के गुस्से से हर कोई डरता है। अगर कोई बात या काम इनके मन मुताबिक न हो तो इनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। ये अक्सर गुस्से में कुछ ऐसा काम कर देते हैं जिससे उन्हें बाद में पछताना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022