पैसा कमाने और अमीर बनने के लिए हर कोई कड़ी मेहनत करता है। कुछ लोग विलासितापूर्ण जीवन जीने के लिए धन कमाना चाहते हैं जबकि अन्य लोग सिर्फ इसलिए धन कमाना चाहते हैं ताकि उनके प्रियजन सुखी और समृद्ध जीवन व्यतीत कर सकें। कारण जो भी हो, हर कोई दिन के अंत में पैसा कमाना चाहता है। हालांकि करोड़पति या अरबपति बनना आसान नहीं है। लेकिन जब हम आखिरकार धनवान बन जाते हैं तो आमतौर पर अपनी सफलता का श्रेय दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत को देते हैं। कई लोग इसे किस्मत भी मान लेते हैं। लेकिन क्या इसके अलावा भी कुछ और हो सकता है? आइए जानते हैं अनिरुद्धाचार्य महाराज से-
खुद की संपत्ति का निर्माण कीजिए
अनिरुद्धाचार्य महाराज एक कथा के दौरान कहते हैं कि पिता की संपत्ति पर अपना अधिकार मत मानिए। अपनी संपत्ति खुद बनाइये, योग्य बनिए ताकि पिता आपको अपनी संपत्ति खुद से सौंप दें। एक योग लड़का अपनी संपत्ति खुद बनाता है। इसके लिए आप अपने पिता के कामों में हाथ बटाएं, कोई पुश्तैनी काम है तो उसे जिम्मेदारी से संभालें; कंपनी या फैक्ट्री को आगे ले जाने के लिए हर संभव नए तरीके आजमाएं।
काम से समझौता न करें
महाराज ने बताया कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, न काम के दौरान कोई अवकाश होता है। साल में 365 दिन मैं काम करता हूं, अपने जीवन काल में सिर्फ कर्म किया। जीवन में जिसमें भी मेहनत किया है और ईश्वर पर विश्वास रखता है; उसे जीवन में हर हाल में सफलता प्राप्त होती है।
Vastu Tips Video: सुख-समृद्धि के लिए ऐसे सजाएं अपना बेडरूम
अनावश्यक खर्च से बचें
व्यक्ति को अपने जीवन में अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए। महाराज ने बताया कि मैं अपने जीवन काल में खुद के लिए कोई अलग से खर्च नहीं किया। कफ की शिकायत होने पर लौंग खा लेता हूं। शौक पर नियंत्रण रखें, कई लड़कों को देखते हैं कि सिगरेट पीते हैं, गुटखा खाते हैं अन्य प्रकार का नशा करते हैं। उन्हें अपनी जवानी को कामयाबी में लगाना चाहिए।
समय का सदुपयोग करना सीखें
जीवन में बहुत से लोग दूसरों को देखकर उनकी तरह बनने की सोचते हैं। भगवान ने हम सबको अलग आंख, फिंगर प्रिन्ट दिया है, तो फिर आप किसी के जैसा बनने के लिए मन में विचार क्यों लाते हैं। अपने आप को इतना सक्सेसफुल बनाने के भाव से आगे बढ़ेंगे तो आपको दुनिया फॉलो करोगी, आप खुद को इस काबिल बनाइये। इसलिए समय की कीमत करें, क्योंकि जो समय को एक बार ठुकराता है उसे समय बार-बार ठुकराता है। इसलिए समय की इज्जत करें और उसका सदुपयोग करना सीखें।
युवावस्था का लाभ उठायें
अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताया कि हमारे उम्र के नौजवान साथी आजकल महंगी-महंगी गाड़ियों से फर्राटे भरते हैं। घूम रहे हैं, समय व्यर्थ कर रहे हैं। उनके लिए यह समय ही सबसे सर्वोत्तम है। कामयाबी के लिए अपनी जवानी को सही दिशा में लगाएं, क्योंकि असफलता आपके लिए नुकसानदेह है, परिवार या दोस्तों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह उम्र व्यसन करने का नहीं है, इसलिए युवावस्था का लाभ उठाइए।