Pluto Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह को सबसे खास माना जाता है। लेकिन इनमें से एक और ग्रह है जिसे प्लूटो कहा जाता है। साल 2006 में नासा ने इस ग्रह को सबसे छोटा आकार के कारण सौर मंडल का हिस्सा माने वाले इस ग्रह को हटा दिया था। हालांकि, हिंदू शास्त्रों में अब भी इसका काफी अधिक महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में इसे अशुभ ग्रहों में से एक माना जाता है। इसके अलावा ज्योतिष में इस ग्रह को भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी, मृत्यु, विनाश और पाप का प्रतीक माना जाता है। बता दें कि यम ग्रम भी एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। यम एक राशि में करीब 17-18 साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में उसे काफी वक्त लग जाता है। बता दें कि इस समय यम शनि की राशि मकर में विराजमान है। कर्मफलदाता शनि और यम के एक साथ आने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं यम के मकर राशि में जाने से 12 राशियों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा…
वैदिक पंचांग के अनुसार, प्लूटो यानी यम 1 नवंबर 2021 को मकर राशि में प्रवेश कर गए थे और 27 मार्च 2039 तक इस राशि में रहने वाले हैं। इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में वह यम मकर राशि में पूरे 17 साल 4 माह और 26 दिन रहेंगे। 17 साल तक मकर राशि में रहने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में यम दसवें भाव में विराजमान है। इस भाव को करियर और कारोबार से जोड़ कर देखा जाता रहै। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर और बिजनेस में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
प्लूटो इस राशि के नौवें भाव यानी भाग्य भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
यम ग्रह इस राशि के आठवें भाव में विराजमान है। इस भाव को आयु से संबंधित माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही यात्रा या वाहन चलाते समय थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
प्लूटो इस राशि के सातवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। इसके साथ ही आपसी तालमेल से आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
छठे भाव में रहकर प्लूटो इस राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में काफी प्रभाव डाल सकते हैं। इसके साथ रही इस राशि के जातकों को किसी भी तरह का निर्णय से पहले सोच-विचार कर लें, वरना हानि का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में यम पांचवे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। रचनात्मकता की वृद्धि हो सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के चौथे भाव में प्लूटो रहकर आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही वाहन, घर का सुख प्राप्ति हो सकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
तीसरे भाव में मौजूद प्लूटो इस राशि के जातकों के लिए काफी खास साबित हो सकता है। इस राशि के जातक अपने व्यक्तित्व पर निखार ला सकते हैं। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही कोई समस्या अब हल हो सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
धनु राशि के जातकों के लिए प्लूटो का मकर राशि में रहना मिला-जुला साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। लेकिन आपके द्वारा की गई मेहनत का फल नहीं मिलेगा, जिससे आप काफी परेशान हो सकते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में यम ग्रह विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में तेजी से कमी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
प्लूटो इस राशि के बारहवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में आप बेवजह खर्च से परेशान हो सकते हैं। आप सत्य की खोज कर सकते हैं। कई रहस्यों से पर्दा उठ सकता है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
ग्यारहवें भाव में मौजूद प्लूटो आपको कई दोस्तों से मुलाकात करा सकता है। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। आपके नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही आप दूसरों का अच्छे से मार्गदर्शन देते नजर आएंगे।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही फरवरी माह में कुंभ राशि में शनि और बुध की युति होने वाली है, जिससे इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।