Acharya Chanakya: रणनीतिकार और महान अर्थशास्त्री और बुद्धिमत्ता के धनी आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों को लेकर काफी प्रसिद्ध हैं। आचार्य चाणक्य को समाज की गहराई से समझ थी, इसलिए उन्होंने एक नीति शास्त्र की रचना की, जिसमें उन्होंने लोगों को खुशहाल, सफल और सम्मानजनक जिंदगी जीने के तरीके बताएं हैं। चाणक्य जी की नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक मानी जाती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति उनकी नीतियों का अनुसरण कर ले, उन्हें अपने जीवन में कभी भी असफलता का सामना नहीं करना पड़ता।
यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि चाणक्य जी ने अपने नीति शास्त्र में ऐसी बातों का जिक्र किया है, कि अगर आप किसी किसी से विवाह करना चाहते हैं तो उसकी बाहरी सुंदरता नहीं बल्कि आंतरिक गुण देखने चाहिए। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कुछ गुणों का जिक्र किया है, जिन स्त्री में यह गुण होते हैं, उनका पति बेहद ही भाग्यशाली माना जाता है। शादी के बाद ऐसे लोगों की किस्मत खुल जाती है।
धार्मिक होनी चाहिए:
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो स्त्री धार्मिक होती है और उसे धर्म शास्त्र और वेदों का ज्ञान होता है। तो ऐसी स्त्रियां बेहद किस्मत की धनी होती है। क्योंकि इनको सत्य और असत्य का बोध होता है। ऐसी स्त्रियां हमेशा परिवार का मान बढ़ातीं हैं। साथ ही इनसे विवाह करने वाला पुरुष भी सदा सुखी और आर्थिक रूप से संपन्न रहता है।
मीठे वचन बोलने वालीं होनी चाहिए:
चाणक्य जी का मानना है जिन स्त्रियों की बोलचाल मधुर होती है। उनसे घर के लोग और रिश्तेदार खुश रहते हैं। साथ ही वह अपने विनम्र स्वभाव से सबका दिल जीत लेतीं हैं। ऐसी स्त्रियां परिवार को जोड़कर रखने में विश्वास रखतीं हैं और ऐसे घर में मां लक्ष्मी का सदा वास रहता है। (यह भी पढ़ें)- Samudrik Shastra: आंखों का रंग खोलता है जिंदगी से जुड़े कई गहरे राज, जानिये क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
धन जोड़ने वालीं होनी चाहिए:
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो स्त्रियां धन संचयन करने में माहिर होतींं हैं। वो पति के मुश्किल वक्त में मदद करतीं हैं। क्योंकि बुरे वक्त में केवल जोड़ा गया धन ही काम में आता है। इसलिए स्त्री का धन जोड़ना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। (यह भी पढ़ें)- Palmistry: किस्मत वालों के हाथ में होती है ऐसी शनि रेखा, मां लक्ष्मी की रहती है सदा कृपा