हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जातक के हाथ में मौजूद चिह्न और रेखाओं का विश्लेषण करके उसके नेचर व्यक्तित्व और भविष्य को जाना जाता है। आपको बता दें कि हाथ में वैसे तो बहुत ही रेखाएं होती हैं। लेकिन भाग्य रेखा प्रमुख होती है। उससे जाना जा सकता है व्यक्ति को किस्मत का साथ मिलेगा भी नहीं। यहां हम आपको कुछ ऐसे शुभ निशान और रेखाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो जिनका महिलाओं के हाथ में होना उनके सौभाग्‍यशाली होने की बड़ी निशानी होते हैं। ये निशान- रेखा उन्‍हें खूब धन-संपदा, सुख, अच्‍छा परिवार, सफलता-सम्‍मान दिलाते हैं। साथ ही उन पर मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं। आइए जानते हैं ये रेखा और चिह्न कौन से हैं…

हाथ में हो ये निशान

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिस कन्या के हाथ में रथ या ध्वजा का चिह्न होता है तो उनका पति किसी बड़े पद पर होता है और ये किस्मत की धनी होती हैं। साथ ही समाज में खूब मान- सम्मान पाती हैं।

मिलता है धनवान पति

यदि किसी स्त्री के हाथ में भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से उत्पन्न होकर गुरु पर्वत तक जा रही हो तो ऐसी कन्या का विवाह एक धनवान और खूबसूरत लड़के से होता है। साथ ही ऐसी कन्या को सुख, यश, वैभव प्राप्त होता है।

हथेली पर हो चक्र का निशान

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, जिस महिला के बाये हाथ की हथेली पर चक्र का चिह्न बना होता है वह बेहद शुभ रहता है। ऐसी महिलाएं ससुराल में खूब मान- सम्मान पाती हैं। साथ ही ये नेतृत्व अच्छा करती हैं। ये हमेशा परिवार को लेकर चलती हैं। इनके अंदर एकता की भावना होती है। हालांकि इनको मेकअप करने का बहुत शौक होता है। साथ ही ये घूमने- फिरने की भी शौकीन होती हैं।

हाथ में मछली का चिह्न

हाथ में मछली के चिह्न को बेहद शुभ माना गया है। जिन महिलाओं की हथेली पर मछली का निशान होता है उनका दांपत्य जीवन काफी सुख से बीतता है। ऐसी महिलाओं को अपने पति और ससुराल के सभी सदस्यों का खूब प्यार मिलता है। साथ ही इनको एक आदर्श पति की प्राप्ति होती है। ये भी अपने टेलेंट से ससुराल में सभी सदस्यों का दिल जीत लेतीं हैं।