वैदिक ज्योतिष के अनुसार हमारी जन्म कुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही व्यक्ति की कुंडली में कुछ ग्रह सकारात्मक तो कुछ ग्रह नकारात्मक स्थित होते हैं। वहीं कुछ ग्रह मिलकर बेहद ही शुभ योग का भी निर्माण करते हैं। जिसमें से एक शुभ योग है शश। शश योग मुख्यत: कुंडली में शनि ग्रह की विशेष स्थिति के कारण बनता है। आइए जानते हैं कैसे निर्माण होता है शश योग का और कुंडली में इसका क्या फल प्राप्त होता है।

ऐसे निर्माण होता है शश योग का:

शश योग उन महत्वपूर्ण राजयोगों में शुमार है जिसका किसी भी जन्म लग्न कुंडली में होना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार पंच महापुरुष राजयोग होते हैं जिन के नाम हैं रूचक योग, भद्र योग, हंस योग, मालव्य योग एवं शश योग। शश योग इन्हीं पंच महापुरुष योगों में से एक राजयोग है। इसका निर्माण शनि ग्रह द्वारा कुछ विशेष परिस्थितियों में होता है और जातक की कुंडली में यह योग अत्यंत शुभ फलकारी होता है। यदि किसी कुंडली में लग्न से अथवा चंद्रमा से केंद्र के स्थानों में शनि स्थित हो। अर्थात शनि यदि किसी कुंडली में लग्न अथवा चंद्रमा से 1, 4, 7 या 10वें स्थान में में तुला, मकर या कुंभ राशि में स्थित हो तो ऐसी कुंडली में शश योग का निर्माण होता है।

शश योग बनने से क्या लाभ मिलते हैं व्यक्ति को: 

  • जिस व्यक्ति की कुंडली में शश योग निर्माण होता है उसे उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु, परिश्रमी स्वभाव, किसी भी बात का पूर्ण और सटीक विश्लेषण करने की क्षमता, सहनशीलता, छिपे हुए रहस्यों को जान लेने की क्षमता आदि शनि देव प्रदान करते हैं।
  • जिस कुंडली में यह योग हो वह जातक जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफल होता है। ऐसा व्यक्ति राजनीतिक क्षेत्र में भी शीर्ष पदों तक पहुंचता है और नाम कमाता है।
  • शश योग के प्रभाव से व्यक्ति सामाजिक जीवन में बड़ा प्रतिष्ठित पद हासिल करता है। राजा के समान उसका सम्मान किया जाता है।
  • कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो जिन व्यक्तियों की कुंडली में शश योग का निर्माण हो रहा हो तो ऐसे व्यक्ति बड़े सरकारी अफसर, अभियंता, जज, वकील बनते हैं। बस इसमें देखने वाली बात यह होती है कि शनि की स्थिति कैसी है वह किस राशि के साथ विराजमान हैं और उनकी डिग्री कितनी है।
  • इस योग वाले लोग भूमि, भवन संबंधी कार्यों में सफलता अर्जित करते हैं। शराब और ऑयल के व्यापारी होते हैं। इनके एक से अधिक व्यापार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022