ज्योतिष शास्त्र में शादी को लेकर तमाम सारी बातें कही गई हैं। इसमें शादी के शुभ मुहूर्त का उल्लेख किया गया है। साथ ही शादी के संदर्भ में शुभ-अशुभ का जिक्र किया गया है। इसके अलावा शादी के लिए वर और वधु की राशि को भी ध्यान में रखने की बात कही गई है। कहते हैं कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में लंबे समय तक खुशियां बनी रहती हैं। चलिए जानते हैं कि किस राशि वाले को किस जातक शादी करने की मनाही है।
मेष: मेष राशि वाले की वृश्चिक से शादी शुभ नहीं मानी गई है।
वृषभ: इस राशि के जातक की शादी धनु के जातक के करने के लिए मना किया गया है।
मिथुन: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस राशि के जातक को मकर राशि वाले से शादी नहीं करनी चाहिए।
कर्क: कर्क के जातक को कुंभ राशि वाले से शादी करने के लिए मना किया गया है।
सिंह: ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि के जातक को वृश्चिक से शादी नहीं करनी चाहिए।
कन्या: कन्या राशि के जातक को सिंह वाले से शादी करने के लिए मना किया गया है।
तुला: इस राशि के जातक को कन्या से शादी करने के लिए मना किया जाता है।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातक को मेष वाले से शादी करना अच्छा नहीं माना जाता है।
धनु: ज्योतिष की मानें तो धनु राशि वाले को वृषभ के जातक से शादी नहीं करनी चाहिए।
मकर: मकर राशि के जातक को मिथुन वाले से शादी करने के लिए मना किया जाता है।
कुंभ: कुंभ की बात करें तो इन्हें कर्क के जातक से शादी करने के लिए मना किया गया है।
मीन: मीन राशि के जातक को कन्या राशि वाले से दूर रहने के लिए कहा जाता है।