Shani Sade Sati And Shani Dhaiya : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। साल 2022 में कई बड़े छोटे ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इसी लिस्ट में कर्मफल दाता शनि देव का नाम भी शामिल है। 

आपको बता दें जब भी शनि देव गोचर करते हैं तो किसी राशि के ऊपर साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव शुरू होता है, तो किसी को साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं इन राशि वालों को शनि साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलने वाली है।

इन 5 राशियों पर है शनि का प्रभाव:

शनि 24 जनवरी 2020 से मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। इसलिए मिथुन और तुला वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है। तो धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़ेसाती चल रही है। शनि का एक साथ 5 राशियों पर प्रभाव रहता है। बता दें धनु वालों पर शनि साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। मकर वालों पर इसका दूसरा चरण तो कुंभ वालों पर इसका पहला चरण चल रहा है।

इनको मिलेगी साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति:

आपको बता दें कि शनि 29 अप्रैल 2022 में जब कुंभ राशि में राशि परिवर्तन करेंगे, तो मिथुन और तुला जातक शनि ढैय्या से मुक्त हो जायेंगे। इसके साथ ही धनु वालों को शनि साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन 12 जुलाई 2022 में ही शनि के वक्री अवस्था में एक बार फिर से मकर राशि में गोचर करने से ये तीनों ही राशियां दोबारा से शनि की चपेट में आ जायेंगी और 17 जनवरी 2023 तक यही स्थिति रहेगी। इस तरह से देखा जाए तो मिथुन, तुला और धनु वालों को शनि दशा से मुक्ति 17 जनवरी 2023 को ही मिलेगी। 

ज्योतिष में शनि ग्रह का महत्व:

वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह का बड़ा महत्व है। हिन्दू ज्योतिष में शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। यह मकर और कुंभ राशि के स्वामी होते हैं। साथ ही तुला राशि शनि की उच्च राशि है जबकि मेष इसकी नीच राशि मानी जाती है। शनि का गोचर एक राशि में ढ़ाई वर्ष तक रहता है। ज्योतिषीय भाषा में इसे शनि ढैय्या कहते हैं। नौ ग्रहों में शनि की गति सबसे मंद है। शनि की दशा साढ़े सात वर्ष की होती है जिसे शनि की साढ़े साती कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022