Eid-ul-Fitr 2025 Date In India: इस्लाम धर्म के सबसे माह रमजान माना जाता है। इस पवित्र माह के समाज के साथ ही ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाता है, जिसे ईद भी कहा जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग नए-नए कपड़े पहनकर नमाज अदा कर एक-दूसरे के गले लगकर बधाइयां देते हैं। इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के अनुसार, शव्वाल (10वां महीना) महीने के पहले दिन ईद का पर्व मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस साल कब है ईद?

इस्लाम धर्म के अनुसार, रमजान के समापन के साथ ईद का पर्व मनाया जाता है। रमजान के दौरान 29 से 30 रोज़े रखते हैं और फिर चांद का दीदार करके रोज़ा का समापन करते हैं और ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाता है। इस दिन अल्लाह की इबादत करने के साथ फितरा देते हैं, जिसे रोज़े का सदका माना जाता है।

कब है ईद-उल-फितर 2025? (Eid-ul-Fitr 2025 Date)

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार,  10वें शव्वाल की पहली तारीख और रमजान के आखिरी दिन चांद का दीदार करने के बाद ही ईद-उल-फितर मनाया जाता है। बता दें कि ईद की सही तारीख का ऐलान चांद का दीदार करने के बाद ही किया जाता है। इस बार ईद का पर्व 30 या 31 मार्च को मनाया जा सकता है। चांद दिखने के आधार पर तारीख घट या फिर बढ़ सकती है।

ईद-उल-फितर 2025 का महत्व Eid-ul-Fitr 2025 Significance)

इस्लाम धर्म में ईद का विशेष महत्व है। इसे रोजे के समाप्त होने के प्रतीक के रूप में मनाते हैं। इस दिन सुबह नमाज अदा करने के साथ अल्लाह को शुक्रिया अदा देते हैं। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। इस दिन विभिन्न व्यंजनों के साथ मीठी सेवइयां बनाया जाता है।

ईद-उल-फितर पर ‘फितरा’ है जरूरी (Eid-ul-Fitr 2025 Fitra)

ईद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की इबादत करने के साथ फितरा करते हैं। यह जकात़ की तरह की होता है। जहां जक़ात पर अपनी आमदनी के ढाई प्रतिशत पैसे, सोना आदि दान किया जाता है। वहीं फितरा की बात करें, तो इसमें गरीब, जरूरतमंद को सवा दो किलो गेहूं या फिर उसके बराबर पैसे दिए जाते हैं। आप चाहे, को सवा दो किलो से भी ज्यादा अनाज दे सकते हैं।

मार्च माह में कई ग्रह और नक्षत्र की स्थिति में बदलाव होने वाला है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। इस माह शनि भी राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा बीतेगा मार्च माह। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक