Kuber yoga in Kundli : वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी किसी व्यक्ति का जन्म होता है तो उसकी कुंडली में कई शुब और राजयोग का निर्माण होता है। जिसका प्रभाव व्यक्ति के ऊपर जीवनभर रहता है। वहीं ये राजयोग व्यक्ति को सभी भौतिक सुख दिलाते हैं। साथ ही व्यक्ति शिखर की ऊंचाईयों पर पहुंचता है। वहीं ऐसे व्यक्ति के पास अकूत धन- संपत्ति होती है। यहां हम ऐसे ही एक योग के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसका नाम है कुबरे योग, आपको बता दें कि यह योग जिस व्यक्ति की कुंडली में होता है, ऐसा व्यक्ति की जिंदगी धन-धान्य, सुख-समृद्धि और भौतिक सुखों संपन्नता से भरी होती है। आइए जानते हैं कुंडली में कैसे बनता है कुबेर योग और इसका प्रभाव…

कुंडली में कैसे बनता है कुबेर योग

वैदिक ज्योतिष अनुसार कुंडली में कुबेर योग का निर्माण तब होता है, जब कुंडली में दूसरे और ग्यारहवें स्थान के स्वामी अपनी राशि में या उच्च राशि में हों। दूसरे और ग्यारहवें स्थान के स्वामियों के बीच परस्पर राशि विनिमय या युति हो। इन स्थानों के स्वामियों को अन्य शुभ ग्रहों से सकारात्मक दृष्टि प्राप्त होती है, तो कुबेर योग और भी ज्यादा मजबूत होता है।

भौतिक सुखों की होती है प्राप्ति

वैदिक ज्योतिष अनुसार जिन लोगों की कुंडली में कुबेर योग का निर्माण होता है तो ऐसा व्यक्ति कई सोर्स से धन कमाता है। साथ ही ऐसे लोगों की आमदनी अच्छी होती है। साथ ही ऐसे लोगों को जीवन में सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं ऐसे लोगों को धन- संपत्ति का लाभ मिलता है। वहीं ये लोग लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। साथ ही ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। वहीं ये लोग लोकप्रिय होते हैं।

बनते हैं टाइकून बिजनेसमैन

कुबेर योग जिस व्यक्ति की कुंडली में बनता है ऐसे लोग व्यापार में अच्छा लाभ कमाते हैं। साथ ही ऐसे लोग कम उम्र में ही अच्छी धन कमाते हैं। साथ ही ये लोग धन की सेविंग करने में सफल रहते हैं। वहीं ये लोग दानी भी होते हैं। साथ ही ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। वहीं इन लोगों के पास खूब प्रापर्टी होती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024