X Sign Palmistry: ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण किया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र अनुसार में हाथ की रेखाओं और चिह्नों का विश्लेषण करके फलित किया जाता है। वहीं आपको बता दें कि हाथ में कुछ ऐसे चिह्न होते हैं, लाखों में से कुछ ही व्यक्तियों के हाथ में मिलता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं X चिह्न के बारे में, जिसके हाथ में होने से व्यक्ति भाग्यशाली होता है। साथ ही ऐसे लोगों में अच्छी लीडरशिप क्वालिटी होती है। आइए जानते हैं इस चिह्न के बारे में और जानकारी…
गुरु पर्वत पर हो ‘X’ का निशान
जिस व्यक्ति की हथेली के गुरु पर्वत पर ‘X’ का चिह्न होता है उसे जीवन में सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही उसका जीवनसाथी उससे बेहद प्रेम करता है। ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में मान-सम्मान प्राप्त करता है और ऊंचे मुकाम पर पहुंचता है। ऐसा व्यक्ति आस्तिक होता है। साथ ही भगवान में पूर्ण श्रद्धा होती है। इन लोगों की शादीशुदा जिंदगी काफी अच्छी रहती है साथ ही हर काम में इन्हें अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलता है।
सूर्य पर्वत पर ‘X’ का निशान
जिस व्यक्ति की हथेली के सूर्य पर्वत पर ‘X’ का चिह्न होता है ऐसे लोगों को प्रशासनिक पद की प्राप्ति होती है। साथ ही इन लोगों में आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा होता है। वहीं इन लोगों के अदर नेतृत्व के गुण होते हैं। साथ ही ये लोग जीवन में प्रतिष्ठा के साथ मान- सम्मान की प्राप्ति होती है। वहीं इन लोगों को स्वतंत्रता पसंद होती है। ये लोग मुश्किल समय में घबराते नहीं है। इसलिए इन्हें अपने कामों में अक्सर सफलता मिलती है।
दोनों हाथों पर ‘X’ का निशान
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक दोनों हाथों पर ‘X’ का निशान होना बेहद शुभफलदायी होता है। साथ ही ऐसे लोग जीवन में धन- दौलत कमाते हैं। वहीं ये जीवन में बहुत मान-सम्मान पाते हैं। अपने पुश्तों के लिए करोड़ों छोड़ जाते हैं। साथ ही नौकरी हो या बिजनस हर क्षेत्र में इन लोगों को अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होती है। पैसों के मामले में इन्हें कोई कमी नहीं होती।