हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ की रेखाओं से मनुष्य के भूत, भविष्य और वर्तमान का हाल जाना जा सकता है। हाथ की रेखाएं मनुष्य के जीवन का दर्पण होती हैं। जो प्रत्येक शुभ व अशुभ घटना का संकेत देती हैं। वहीं सामुद्रिक शास्त्र में कई प्रकार के चिह्नों और तिलों का भी वर्णन किया गया है, जो कुछ ऐसी बातों का संकेत हैं जिनसे हम अनजान रहते हैं। आज हम आपको बताएंगे मनुष्य की हथेली वो कौन से तिल स्थित होते हैं जो उसे धनवान बना सकते हैं।

तर्जनी अंगुली पर तिल हो तो: तर्जनी यानी हाथ की पहली अंगुली पर तिल होना शुभता और सौभाग्यशाली होने का प्रतीक माना जाता है। जिन लोगों के हाथ की इस अंगुली पर तिल होता है। उन पर देवी लक्ष्मी की कृपा होती है। ऐसे में इन लोगों के जीवन में धन की कोई कमी नहीं होती है। मगर इन लोगों को अपने शत्रुओं का सामना करना पड़ता है और ये लोग अपने व्यवहार से शत्रु उत्पन्न करते हैं।

मध्यमा उंगली पर तिल का होना: जिन मनुष्यों की मध्यमा उंगली पर तिल होता है वह बहुत खुशनसीब और लकी होते हैं। वह सुख संपत्ति के मालिक होते हैं और करियर में थोड़ी सी मेहनत करके ही बड़ी ऊंचाइयों को प्राप्त कर लेते हैं। ये लोग करियर की शुरुआत छोटी उम्र में हो कर लेते हैं। (यह भी पढ़ें)- वैवाहिक जीवन में चाहिए खुशहाली तो इस दिन धारण करें शुक्र मणि, जानिए इसके चमत्कारी फायदे

कनिष्ठा उंगली पर तिल हो तो: हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक अगर सबसे छोटी उंगली पर तिल हो तो ऐसे लोगों के पास पैसे की कोई कमी नहीं रहती है. .ये लोग रोमांटिक भी हो सकते हैं। साथ ही इनके पास अकूत संपदा होती है और ये लोग व्यवाहरिक भी होते हैं। सोसाइटी में ये लोकप्रिय भी होते हैं।

अंगूठे पर तिल: हाथ के अंगूठे पर तिल होना शुभ माना जाता है। ऐसे लोग न्यायप्रिय होते हैं और इन्हें झूठ से सख्त नफरत होती है। ये लोग जिंदगी के हर मोड़ पर परिस्थिति को देख व परख कर फैसला लेना सही समझते हैं।  ये लोग हर काम को ईमानदारी और निपुणता से करते हैं। साथ ही ये लोग जल्दी दूसरों पर विश्वास नहीं करते। यह जो भी कार्य व्यवसाय करते हैं उसमें अच्छा धन कमाते हैं।