Double Fate Line On Your Palm: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके फलित किया जाता है। तो वहीं हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ में मौजूद रेखाएं और पर्वतों के आधार पर फलित किया जाता है। आपको बता दें कि हाथ में कई प्रमुख रेखाएं होती हैं जैसे- भाग्य रेखा, धन रेखा, विवाह रेखा, जीवन रेखा आदि। आमतौर पर लोगों के हाथ में एक भाग्य रेखा होती है। लेकिन अति धनवान लोगों के हाथ मे दो भाग्य रेखाएं होती हैं। पहली रेखा बड़ी होती है और दूसरी भाग्‍य रेखा छोटी होती है। छोटी भाग्‍य रेखा को बड़ी भाग्‍य रेखा के लिए सहायक माना जाता है। आइए जानते हैं दो भाग्य रेखाओं का जीवन पर प्रभाव…

किस्मत अच्छी रहती है

हस्तरेखा शास्त्र यदि आपकी हथेली पर भाग्य की दो रेखाएं हों और इनमें से कोई एक रेखा चंद्र पर्वत से शुरू होकर हृदय रेखा पर समाप्त हो जाए, तो ह वह व्यक्ति भाग्यशाली है। साथ ही वह कम उम्र में ही करियर की उंचाइयों पर पहुंच जाता है। साथ ही व्यक्ति की किस्मत अच्छी रहती है। व्यक्ति की समाज में अलग पहचान होती है।

इनकम के होते हैं कई स्त्रोत

हस्तरेखा विज्ञान अनुसार हाथ में दोहरी भाग्‍य रेखा होने पर व्‍यक्ति के इनकम के दो माध्यम होते हैं। साथ ही व्यक्ति व्यापार में अच्छा धन कमाता है। आर्थित स्थिति अच्छी रहती है। व्यक्ति राज सत्ता को प्राप्त करता है। ऐसे लोग राजनीति में भी अच्छी सफलता प्राप्त करते हैं।

अकूत संपत्ति के होते हैं मालिक

हथेली में दोनों भाग्‍य रेखाएं अगर एकदम समान हों तो ऐसे लोग धनवान होते हैं। साथ ही इन लोगों के पास संपत्ति बहुत होती है। ये लोग धन खर्च करने में आगे रहते हैं। साथ ही इन पर मांं लक्ष्मी सदा कृपा बनी रहती है। यह लोग दानी भी होते हैं।

भाग्य रेखा हो कटी- पटी

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि हथेली में दो भाग्य रेखा हों और उनमें से एक कटी-फटी हो तो व्यक्ति का जीवन संघर्षों से घिरा रहता है। साथ ही उसे भाग्य का साथ नहीं मिलता है और उसकी आर्थिक स्थिति खराब रहती है। वह भौतिक सुख भी प्राप्त नहीं कर पाता है।