Anapha Yog In Hindi: कुंडली में कई तरह के योग का निर्माण होता है। हर एक योग का अपना-अपना महत्व है। इन्हें योगों में से एक है अनफा योग। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस जातक की कुंडली में ये योग बनता है। उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ भाग्य का पूरा साथ मिलता है। मान-सम्मान, प्रसिद्धि मिलती है। ये योग चंद्रमा की स्थिति के हिसाब से बनता है।

कब बनता है अनफा योग?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी की कुंडली में चंद्रमा से पिछले घर में कोई ग्रह स्थित हो, तो अनफा योग बना है। अगर चंद्रमा के पिछले घर में सिर्फ सूर्य स्थित है, तो यह योग नहीं बनेगा। उसके साथ कोई दूसरा ग्रह का होना जरूरी है।

अनफा योग का फल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अनफा योग हर ग्रह के साथ अलग-अलग फल देता है। यह योग कुंडली में बनने से व्यक्ति बलवान, गुणवान, प्रसिद्ध, राजनेस बनने की योग्यता पाता है।

मंगल में अनफा योग का फल

अगर कुंडली में चंद्रमा से बारहवें भाव में मंगल स्थित होता है, तो मंगल में अनफा योग बनता है। जिन जातकों की कुंडली में ये योग बनता है उनके अंदर राजनेता बनने के गुण होते हैं। यह काफी तेजस्वी होते है और अपने बलबूते प्रसिद्ध, मान-सम्मान पाते हैं।

बुध में अनफा योग फल

अगर चंद्रमा के पिछले घर में बुध है और अनफा योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में जातक काफी चतुर होते हैं इन्हें राजसुख मिलता है। यह लोग लेखक, वक्ता, कवि, गायक आदि बनते हैं।

शुक्र में अनफा योग का फल

अगर शुक्र में अनफा योग बनता है, तो जातक को काफी प्रसिद्धि मिलती है। यह लोग कवि बनते हैं। हर कोई इन्हें पसंद करता है।

गुरु में अनफा योग का फल

अनफा योग गुरु में बनने से व्यक्ति काफी मेधावी होता है। अपनी बुद्धिमत्ता के बल से हर तरह वाहवाही लुटता है। इन्हें राजकीय सम्मान मिलता है।

शनि में अनफा योग का फल

शनि से अनफा योग बनात है, तो वह व्यक्ति काफी गुणी और प्रभावशाली होता है अपने भाग्य से वह हर क्षेत्र में सफलता पा लेता है। इसके साथ ही संतान की ओर से भी खुशियां ही खुशियां मिलती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।