Weekly Vrat Tyohar List, 06 to 12 January 2025: साल 2025 के दूसरे सप्ताह की शुरुआत आज यानि 06 जनवरी से हो चुकी है। व्रत त्योहार के लिहाज से जनवरी का दूसरा सप्ताह बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते कई प्रमुख व्रत किए जाएंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस हफ्ते गुरु गोविंद सिंह जयंती, पौष पुत्रदा एकादशी सहित कई त्योहार आएंगे। इस हफ्ते प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं 06 जनवरी से लेकर 12 जनवरी तक आने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार के बारे में।

इस हफ्ते के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट (Weekly Vrat Tyohar List, 6 to 12 January 2025)

गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2025 (Guru Gobind Singh Jayanti 2025)

हिंदू पंचांग के अनुसार, 06 जनवरी 2025 को गुरु गोबिंद सिंह की जयंती है। गुरु गोबिंद सिंह की जयंती हर साल पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है।

मासिक दुर्गा अष्टमी 2025 (Masik Durga Ashtami 2025)

हिंदू धर्म में मासिक दुर्गा अष्टमी का विशेष महत्व है। इस दिन मां दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस बार 07 जनवरी को मासिक दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी।

मासिक कार्तिगाई दीपम (Masik Karthigai 2025)

हिंदू पंचांग के अनुसार, 09 जनवरी 2025 को मासिक कार्तिगाई दीपम है। यह दिन भगवान कार्तिकेय को समर्पित है।

पौष पुत्रदा एकादशी 2025 (Pausha Putrada Ekadashi 2025)

हिंदू धर्म में पौष पुत्रदा एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। पंचांग के अनुसार, इस साल 10 जनवरी 2025 को पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इसके साथ ही इस दिन तैलंग स्वामी जयंती भी है।

प्रदोष व्रत 2025 (Pradosh Vrat 2025 Date)

पंचांग के अनुसार, 11 जनवरी 2025 को प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन शनि त्रयोदशी भी है। आपको बता दें कि शनिवार के दिन पड़ने वाले त्रयोदशी को शनि त्रयोदशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि त्रयोदशी का व्रत रखने से पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है।

स्वामी विवेकानंद जयंती (Swami Vivekananda Jayanti 2025)

इस साल 12 जनवरी 2025 को स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।