Weekly Vrat Tyohar 8 To 14 January 2024: जनवरी के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि के साथ इस सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, ये सप्ताह काफी खास होने वाला है। इस सप्ताह मासिक शिवरात्रि से लेकर पौष अमावस्या, लोहड़ी से लेकर विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है। इस सप्ताह पड़ने वाली लोहड़ी पर्व काफी खास माना जा जाता है । इसके साथ ही इस सप्ताह पौष अमावस्या भी पड़ रही है। इस दिन स्नान दान के साथ पितरों का श्राद्ध, तर्पण आदि करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जानें इस सप्ताह पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में….

जनवरी 2024 के दूसरे सप्ताह के व्रत त्योहार

9 जनवरी 2024, मंगलवार

हर साल  कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। ऐसे में ही पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत पड़ रहा है। मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाएगा।  हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 8 जनवरी को रात 11 बजकर 58 मिनट से  09 जनवरी को रात 10 बजकर 24  मिनट तक है। इसके साथ ही भौम प्रदोष व्रत की पूजा का मुहूर्त शाम 05 बजकर 41 मिनट से रात 8 बजकर 24 मिनट तक है।

पौष मासिक शिवरात्रि 2024

पौष मास की पहली शिवरात्रि 9 जनवरी को ही पड़ रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 9 जनवरी को रात 10 बजकर 24 मिनट से 10 जनवरी को 08 बजकर 10 मिनट है। इसके साथ ही निशिता पूजा मुहूर्त देर रात 12 बजकर 01 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 55 मिनट तक है। इस दिन भगवान शंकर की विधिवत पूजा करना शुभ माना जाता है।

11 जनवरी, गुरुवार- पौष अमावस्या, दर्श अमावस्या, हनुमान जयंती (तमिल)

हर मास के 15 दिन बाद अमावस्या और पूर्णिमा पड़ती है। पौष मास की अमावस्या तिथि 11 जनवरी को पड़ रही है। इस दिन स्नान दान करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए तर्पण और श्राद्ध करने का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष अमावस्या तिथि 10 जनवरी को रात 08 बजकर 10 मिनट से 11 जनवरी को 05 बजकर 26 मिनट तक।

12 जनवरी, शुक्रवार- स्वामी विवेकानंद जयंती, चंद्र दर्शन

12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई जा रही है। बता दें कि 12 जनवरी को 1863 को कलकत्ता में उनका जन्म हुआ था।

14 जनवरी, रविवार- विनायक चतुर्थी, लोहड़ी

हर साल मकर संक्रांति के  दिन पहले लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। सिख समुदाय के लोग इस पर्व को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। यह पर्व अच्छी फसल होने पर सूर्य देव को शुक्रिया कहते हैं। इसके साथ ही शाम को आग जलाकर उसमें तिल, रेवड़ी, मूंगफली आदि अर्पित करते हैं।

विनायक चतुर्थी 2024

पुौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी कहते हैं। इस दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा करने का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार, . पौष शुक्ल चतुर्थी तिथि 14 जनवरी को सुबह 07 बजकर 59 मिनट से 15 जनवरी को 04 बजकर 59 मिनट है। इसके साथ ही पूजा का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 27 मिनट से दोपहर 01 बजकर 33 मिनट तक है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024