Weekly Horoscope (Rashifal) 16th to 22th February 2020, साप्ताहिक राशिफल: मेष: सप्ताह के आरंभ में आर्थिक निर्णय लें सकते हैं। व्यापारिक मामलों को लेकर अचानक कोई बदलाव आ सकता है। नौकरीपेशे में स्थिति सामान्य रहने वाली है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। यात्रा से धन हानि का योग है। किसी चाहने वाले से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। सोचे हुए सभी कार्य पूरे होने के आसार हैं।
Horoscope Today, 17 February 2020: यहां पढ़ें आज का राशिफल
वृषभ: इस सप्ताह नई आर्थिक योजना की शुरुआत कर सकते हैं। विदेशों से धन लाभ की संभावना है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में लव पार्टनर के साथ खास मुलाक़ात हो सकती है।
मिथुन: सप्ताह के शुरू में किसी खास दोस्त के साथ धन का लेनदेन हो सकता है। इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। परिवार के साथ किसी खास स्थान पर घूमने जा सकते हैं। व्यापार में प्रगति के लिए साझेदार का साथ मिलेगा।
कर्क: इस सप्ताह संबंधों में मधुरता आ सकती है। पेट की समस्या से परेशान हो सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में विस्तार की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के आसार हैं। नौकरी में तरक्की का मौका मिलेगा।
सिंह: सप्ताह के आरंभ में जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। व्यापार में लाभ की दृष्टि से यह सप्ताह खास साबित होने वाला है। कार्यस्थल पर कार्य की सराहना होगी। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ समन्वय बनेगा।
कन्या: परिवार के लोगों के साथ आपसी तालमेल बनाने में दिक्कत हो सकती है। सप्ताह के आरंभ में स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। व्यापार में निवेश करने के लिए यह सप्ताह उत्तम साबित होगा।
तुला: इस सप्ताह समझदारी से निवेश पर विचार करना होगा। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा में अधिकारियों का साथ मिलेगा। सप्ताह के अंत में सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।
वृश्चिक: इस सप्ताह मन में उत्साह बना रहेगा। पुराने कर्ग से छुटकारा पा सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर सतर्क रहना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। करियर को लेकर उलझन बनी रहेगी।
धनु: इस सप्ताह वाहन सुख का अवसर मिलेगा। मानसिक थकान बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। वस्त्र और आभूषण की खरीदारी में खर्च होगा। व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है।
मकर: परिवार के सदस्य के साथ आपसी तालमेल बना रहने वाला है। नौकरी में पदोन्नति मिलने के आसार हैं। वौवाहिक जीवन में आपसी निकटता आने वाली है। प्रेम संबंध में सामंजस्य बना रहेगा। व्यापार में घाटा हो सकता है।
कुंभ: इस सप्ताह पारिवारिक मसलों पर कोई अच्छा निर्णय ले सकते हैं। व्यापार में साझेदार से लाभ मिलने वाला है। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कार्यस्थल पर दबाव झेलना पड़ सकता है।
मीन: नौकरी पेशा वाले लोगों को तरक्की की संभावना है। इस सप्ताह शारीरिक और मानसिक रूप से परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में विपरीत लिंगों के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। दोस्तों के पीछे धन खर्च होगा।

