मेष: सप्ताह की शुरुआत में कार्यस्थल पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी कार्य में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। शरीर में आलस रहेगा। स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। बाहर का खाना खाने से बचें। सप्ताह के अंत के तीन दिन अच्छे रहेंगे। बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेगा। व्यापारियों को कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा।
वृष: इस सप्ताह आप अपने करियर में कुछ बड़े बदलाव करने की सोच सकते हैं। लव पार्टनर का आपको पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से हो रहे लड़ाई झगड़ों से मुक्ति मिलेगी। सप्ताह के बीच का समय आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। पिता की सेहत में सुधार आयेगा। बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे। निवेश से बचें।
मिथुन: अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर किसी से प्रेम हो सकता है। माता-पिता की सेहत बिगड़ने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। इसलिए अपने हर कार्य को सावधानी के साथ पूरा करें। लंबी यात्रा करने के लिए ये सप्ताह उत्तम नहीं है।
कर्क: परिवार में अचानक से किसी की तबीयत खराब हो सकती है। विदेश जाने का सपना पूरा होता दिखाई दे रहा है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बोरोजगार जातकों को नौकरी के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। प्रेमी प्रेमिका के संबंधों में खटास आयेगी।
सिंह: इस हफ्ते काम का बोझ आप पर ज्यादा रहेगा। बेवजह के तनाव के कारण आपकी सेहत खराब हो सकती है। तनाव को कम करने के लिए योग और व्यायाम जरूरी है। करियर में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। अपने हर काम को सावधानी से करने की कोशिश करें।
कन्या: इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा। लंबे समय से रूके हुए कार्य पूरे होंगे। बॉस आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। साझेदारी के काम में मुनाफा होगा। लव लाइफ के लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है।
तुला: आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मौसम में बदलाव के कारण आपकी तबीयत खराब हो सकती है। छोटी मोटी बीमारियों को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी के साथ किसी न किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।
वृश्चिक: इस सप्ताह आप किसी से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। लव लाइफ के लिए यह सप्ताह रोमांटिक रहने वाला है। हेल्थ को लेकर के सतर्क रहें। सर्दी जुकाम को नजरअंदाज न करें। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
धनु: इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति कुछ बिगड़ सकती है। कार्यस्थल पर किसी भी काम में लापरवाही न करें। नहीं तो बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपके नये दोस्त बनेंगे।
मकर: इस सप्ताह आपको व्यर्थ के विवादों से बचने की जरूरत है। इससे स्वास्थ्य प्रभावित होता हुआ नजर आ रहा है। इस समय आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास बना रहेगा। नई नौकरी मिलने की संभावना है।
कुंभ: आपके लिए यह सप्ताह तनाव पूर्ण रहने वाला है। परिवार वालों से किसी न किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। दोस्तों की सलाह से लाभ मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
मीन: इस हफ्ते मेहनत के अनुसार ही फल मिलेगा। अगर आप सफलता पाना चाहते हैं तो आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। कार्यस्थल पर बेवजह के विवादों के कारण आपका प्रमोशन रूक सकता है।

