Saptahik Rashifal : मेष: इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को, अपने भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इससे आपके पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। किसी छोटी यात्रा का भी योग बन रहा है। आत्मविश्वास, साहस और शौर्य में वृद्धि होगी। नौकरी या बिजनेस में पेपर संबंधी गड़बड़ी हो सकती है। बहुत सावधानी रखें। हालांकि सप्ताह के बीच में परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। परिवार तथा जीवन साथी के साथ शॉपिंग आदि पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक ध्यान दें। बिना वजह किसी के भी कार्य में हस्तक्षेप ना करें, अन्यथा इसका असर आपके मान सम्मान पर भी पड़ सकता है।

वृष: परिवार में इस सप्ताह कोई धार्मिक आयोजन संभव है। जिसके कारण इस दौरान घर में मित्रों, रिश्तेदारों का आगमन होगा और इससे पारिवारिक माहौल भी बेहद खुशनुमा रहने वाला है। कई जातकों के आर्थिक प्रगति के योग भी बन रहे हैं। साथ ही ये समय आपकी वाणी और विचारों में मधुरता लेकर आएगा, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रॉपर्टी की सेल-परचेज संबंधी कोई कार्रवाई चल रही है, तो आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में व्यापारिक मंदी की स्थिति रहेगी। इस वक्त काम करने की प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। गले में इंफेक्शन तथा कफ संबंधी समस्या हो सकती है।

 मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को, इस सप्ताह अपने सभी पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। इस दौरान आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। अपने लोगों के साथ हंसी-मज़ाक के साथ, अच्छा समय व्यतीत होगा। दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए, आप निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इस सप्ताह कामकाज ज्यादा रहेगा। अधिकतर काम समय पर निपट जाएंगे। आपकी कोई योजना सफल रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं जो कि लाभदायक रहेंगे। किसी भी योजना को कार्य रूप देने में अपने जीवनसाथी तथा परिवारजनों की सलाह अवश्य लें। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा।

कर्क : इस सप्ताह किसी पारिवारिक महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श होगा। भूमि संबंधी कार्यों में अगर निवेश करने की कोई प्लानिंग चल रही है, उसे क्रियान्वित करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। कार्यस्थल पर विरोधी लगातार आपके उपर हावी होने का प्रयास करेंगे, जिसे लेकर आपको अधिक सावधानी बरतनी होगी। इस सप्ताह कुछ अनचाही यात्राएं, आपको आर्थिक और मानसिक रुप से कष्ट में डालेगी। मन की उलझन भी, आपको चिड़चिड़ा बनाएगी और इसका सीधा असर आपके रिश्तों पर पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई ऑफिशियल कार्य के लिए दूर जाना पड़ सकता है।

सिंह : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों का, अपने कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। जिससे आपको अपनी नौकरी में प्रमोशन ही मिल सकता है। इस दौरान जीवन में अलग-अलग स्रोतों से धनागमन का प्रबल योग बन रहा है। कार्यस्थल पर आपके सभी विरोधी शांत रहेंगे। हालांकि सेहत थोड़ी परेशान कर सकती है। क्योंकि संभव है कि आपको जुकाम, सर्दी, खांसी, आदि जैसी कुछ छोटी बीमारियां हो। इसलिए अपना ध्यान रखें और अच्छा खानपान लें। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं तथा दस्तावेज संभालकर रखें।। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके स्वाभिमान पर भी पड़ेगा। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना उन्हें खुशी देगा। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी।

कन्या: इस सप्ताह आप अपने कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से और सोच-समझकर पूरा करने की कोशिश करें। आपके कार्य सुगमता से बनते जाएंगे। समाज में परिवार की मान, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सप्ताह के अंत में, कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। कुछ मौसमी बीमारियां भी परेशान करेगी, इसलिए अच्छा खानपान लें। विरोधियों को लेकर सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि वो आपको नुकसान पहुंचने का प्रयास कर सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।पुरानी प्रॉपर्टी की सेल-परचेज से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। किसी के साथ पार्टनरशिप की योजना बनाते समय एक बार अच्छी तरह पुनर्विचार अवश्य करें। वर्किंग महिलाएं अपने कार्य को लेकर कुछ तनावग्रस्त रहेंगी।

तुला: तुला राशि के जातकों के लिए, इस सप्ताह धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। क्योंकि इस समय आपके अंदर धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने की इच्छा, तीव्र होगी। इस दौरान पिता से संबंध मधुर बनेंगे एवं पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। कुछ जातक अपनी नौकरी या व्यापार में, बदलाव के लिए प्रयास कर सकते हैं। साथ ही आपको इस दौरान नई नौकरी भी मिल सकती है। व्यापार में धन निवेश करने के लिए उचित वक्त है। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होगी। गैस, एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। जिसका मुख्य कारण तनाव का हावी होना है। योगा मेडिटेशन अवश्य करें।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह, विपरीत लिंग वालों के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। इस दौरान आप धार्मिक गतिविधियों से दूर रहेंगे एवं गुप्त गतिविधियों का आनंद प्राप्त करेंगे। किसी नजदीकी संबंधी की पर्सनल लाइफ में कुछ दिक्कतें आने की वजह से चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को अपने परिश्रम के अनुरूप उचित परिणाम ना मिलने से आत्म बल में कमीं आ सकती है।आर्थिक रूप से समय उत्तम है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों पर विश्वास रखना तथा दोस्ताना व्यवहार उनकी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाएगा। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर अपने सहयोगी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है। इसका ध्यान रखें।

धनु: इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को, व्यापारिक क्षेत्र में अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। खासतौर से यदि आप व्यापार पार्टनरशिप में करते हैं तो, बिज़नेस पार्टनर के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। आपके विदेशी संबंधों का लाभ भी आपके व्यापार को मिलेगा। मीडिया, कंप्यूटर आदि से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनेंगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का भी अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु तनाव जैसी स्थिति से बचना जरूरी है। सिर दर्द रह सकता है। प्रेमी युगलों के बीच इस सप्ताह किसी मुद्दे को लेकर टकराव हो सकता है। क्योंकि संभव है कि क्रोधवश, आप अपने साथी को कुछ ऐसी बातें कह सकते हैं, जिससे आपका ये सुंदर रिश्ता खत्म होने की कगार पर पहुंच सकता है।

मकर:  मकर राशि के जातकों को, इस सप्ताह कार्यस्थल पर विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपकी एकाग्रता भंग होगी और आपको मानसिक तनाव से भी परेशानी हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में, मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य परेशान करेगा। बात करें कार्यक्षेत्र की तो, पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों को इस सप्ताह सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है। इस सप्ताह आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, जिसका आपको ध्यार रखना है। घर का वातावरण सुख शांति से परिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। आप मानसिक व शारीरिक रूप से पूर्ण स्वस्थ महसूस करेंगे। तथा स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

कुंभ:  इस सप्ताह आपकी रुचि, कला एवं संस्कृति में बढ़ेगी। पारिवारिक एवं निजी संबंधों में खुशियों की बारिश होगी। यदि जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो, सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। आप विरोधियों पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कामों में महत्वपूर्ण डील हो सकती हैं। ऑफिस में अपने किसी सहयोगी के साथ संबंध खराब ना होने दें। घर में रिश्तेदारों के आगमन से आपके कुछ कार्यों में व्यवधान आएगा तथा खर्चों की भी अधिकता रहेगी। परंतु इस समय अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखना ही उचित है।


मीन: इस सप्ताह आपको मानसिक सुख प्राप्त होगा। शिक्षा के मार्ग में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी। समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। खासतौर से यदि आप आयात-निर्यात से जुड़ा व्यापार करते है तो, आपको इस समय अधिक लाभ प्राप्त होगा। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। यह समय किसी भी यात्रा को करने के लिए अनुकूल नहीं है। किसी नजदीकी मित्र की सलाह से आपका कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है।अत्यधिक काम की वजह से पैरों में थकान व सूजन जैसी समस्या रहेगी। इसलिए काम के साथ-साथ आराम भी लेना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022