Weekly Horoscope In Hindi:: मेष: इस सप्ताह खुद को ऊर्जावान बनाने की कोशिश करेंगे। यह सप्ताह आपके लिए बेहद ही सकारात्मक रहेगा। शनिदेव की कृपा आप पर बनेगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति के संयग बन रहे हैं। महीने की शुरुआत में इस राशि के कारोबारियों के बिजनेस का बिस्तार होगा। जिसके आने वाले समय में शुभ परिणाम मिलेंगे। हालांकि, यदि आप कारोबार को दूसरी जगहों पर शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अनुभवी व्यक्ति से परामर्श जरूर ले लें। इस हफ्ते स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। तला-भुना खाने से बचें। इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आप धन का संचयन करेंगे। इस राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता प्रेम में नई सौगात लेकर आएगा। हालांकि, इस हफ्ते परिवार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता मिला-जुला रहेगा। परिवार में सामंजस्य बनाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति सुधरेगी, हालांकि, पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस हफ्ते आपको स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की भी जरूत है। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। हालांकि, इस दौरान किसी पर भी भरोसा करने से पहले कई बार सोचें, क्योंकि, आपको धोखा मिल सकता है। इस हफ्ते कोर्ट-कचहरी के मामले में बचकर रहें। यदि ऐसे मामलों में फंसे हैं, तो सतर्कता बरतें। इस राशि के जो जातक कारोबारी हैं, उनके लिए यह हफ्ता अनुकूल रहेगा। कारोबार को नई गति मिलेगा। वृषभ राशि के जो जातक विवाहित हैं, उन्हें इस हफ्ते संभलकर रहने की जरूरत है। क्योंकि, जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई हो सकती है।
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा। माता-पिता के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे, हालांकि, बातचीत के दौरान सोच-समझकर शब्दों का चयन करने की जरूरत है। परिवारिक रिश्तों में सतर्कता बरतें। मिथुन राशि वालों के लिए इस हफ्ते में आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने व्यवहार पर ध्यान देना होगा। साथ ही सहकर्मियों के साथ गलत शब्दों का प्रयोग ना करें, इससे स्थिति विपरीत हो सकती है। यह हफ्ते कारोबारियों के लिए फायदेमंद है। इस राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपना खानपान और जीवन-शैली में सुधार करना होगा। प्रेम में पड़े इस राशि के जातक के लिए यह हफ्ता अच्छा रहेगा।
कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता आर्थिक दृष्टि से काफी मजबूत रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना बन रही है। पारिवारिक स्थिति भी सामान्य रहेगी, साथ ही अपने परिवारवालों के साथ आपके मधुर संबंध बनेंगे। इस राशि के नौकरी पेशा लोगों के जीवन में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, प्रेमियों को इस समय थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है। कर्क राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। वहीं, इस राशि के जो जातक विवाहित हैं, उनके लिए यह हफ्ता अनुकूल रहेगा। इस राशि के जो जातक बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार मिलने के संयोग बन रहे हैं।
सिंह: सिंह राशि के जातकों को इस हफ्ते अपने कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि, छोटी-सी भी भूल आपकी नौकरी को खतरे में डाल सकती है। वहीं, इस राशि के कारोबारियों की बात की जाए तो यह महीना आपके लिए बहुत बेहतरीन रहेगा, आपको कई क्षेत्रों से इस दौरान लाभ हो सकता है। आर्थिक रूप से यह महीना सिंह राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा। हालांकि, इस दौरान आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करना चाहिए, इससे आपका भविष्य सुरक्षित होगा। इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटी से छोटी समस्या को नजरअंदाज ना करें। लवमेट्स के लिए यह हफ्ता चुनौतीपूर्ण रहेगा। ऐसे में अपना संयम बनाएं रखें।
कन्या: कन्या राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करने की आवश्यकता है। इसलिए आपको धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा। इस राशि के कारोबारियों को इस हफ्ते संभलकर रहना होगा, क्योंकि आपके जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कन्या राशि के जातकों का इस हफ्ते आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। हालांकि, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस राशि के जातक, जो प्रेम में पड़े हैं, उन्हें बेहद ही सतर्कता बरतने की जरूरत है। परिवार में मेलजोल बनाएं रखें।
तुला: तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ संकेत लेकर आ रहा है। हालांकि, कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा लोगों को कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगा, साथ ही वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। तुला राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष भी ठीकठाक रहेगा। हालांकि, इस राशि के जो लोग धन संचय करने में कामयाब नहीं हो पा रहे थे वह अब कामयाब होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना बहुत अनुकूल नहीं कहा जा सकता। लवमेट्स के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। लेकिन परिवार में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। इस राशि के जो जातक बिजनेस करते हैं उनके लिए भी समय अनुकूल रहेगा। इस राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता आर्थिक दृष्टि से सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस राशि के जातकों को कुछ अजीबोगरीब अनुभव प्रेम जीवन में हो सकते हैं। ऐसे में संयम बरतने की आवश्यकता है। परिवार के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे।
धनु: धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत है। बेवजह किसी भी बहस में ना पड़ें। कारोबारियों के लिए यह हफ्ता कुछ खास लाभ लेकर नहीं आएगा। इस राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। जिससे आपको मानसिक परेशानी भी हो सकती हैं। धनु राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की जरूरत है। लवमेट्स के लिए भी यह हफ्ता कुछ खास नहीं रहेगा। रिश्तों में बाधा आ जसकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ावों का सामना इस महीने करना पड़ सकता है।
मकर: मकर राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते कई उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। हालांकि, बावजूद इसके आपको कुछ अच्छे परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे। वहीं इस राशि के कारोबारियों की बात की जाए तो यह हफ्ता आपके लिए अच्छा रह सकता है। कारोबार को लेकर कुछ दिक्कतें जो बीते समय में आई थी वह दूर हो सकती हैं। इस हफ्ते आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। हालांकि, जरूरत से ज्यादा धन खर्च ना करें। स्वास्थ्य के लिहाज से यह हफ्ता सामान्य रहेगा। लवमेट्स के लिए यह हफ्ता बेहद ही शानदार रहेगा। परिवार में मंगल कार्य होने के संकेत बन रहे हैं।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में इस राशि के विद्यार्थियों को मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। हालांकि, इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। लेकिन जो जातक कारोबार करते हैं, उनके लिए यह महीना अच्छा रह सकता है। धन से जुड़े मामलों को लेकर इस राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य के लिहाज से इस राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता मिलाजुला रहेगा। प्रेम संबंधों में इस हफ्ते उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन आपको संयम बरतने की आवश्यकता है।
मीन: मीन राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता चुनौतियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को भागदौड़ करनी पड़ेगी। काम के संबंध में आप अपने घर से दूर जा सकते हैं। मीन राशि वालों का आर्थिक पक्ष इस हफ्ते काफी मजबूत हो सकता है। सरकारी क्षेत्र से भी इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों को अपने प्रेम जीवन पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है।