Rudraksha For Career And Business: रुद्राक्ष का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। वहीं आपको बता दें कि  में कुल सौलह प्रकार के रुद्राक्षों का जिक्र मिलता है। रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओ से मानी जाती है। मान्यता है जो भी व्यक्ति रुद्राक्ष को धारण करता है उस पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिलती है। आइए जानते हैं ये रुद्राक्ष कौन से हैं और इनको धारण करने की विधि…

करियर और कारोबार में तरक्की के लिए धारण करें ये रुद्राक्ष

रुद्राक्ष 7, 13 और 14 मुखी एक साथ चांदी में जड़वाकर धारण करने से करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इन रुद्राक्षों को धारण करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। वहीं साथ ही रुद्राक्ष धारण करने से आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं तेरहमुखी रुद्राक्ष धारण करने से मनुष्य कुशल व्यापारी बनता है। वहीं इन तोनों रुद्राक्ष को धारण करने से सेहत अच्छी रहती है। साथ ही डिसीजन लेने की क्षमता में विकास होती है। वहीं व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहता है और उसके अंदर एक आंतरिक ऊर्जा बनी रहती है। वहीं व्यक्ति की कार्य करने की शैली में निखार आता है।

जानिए धारण करने की सही विधि

रुद्राक्ष को सही विधि से धारण करना बेहद जरूरी है। आपको बता दें कि रुद्राक्ष को चांदी के धातु में धारण करना शुभ रहता है। वहीं 7, 13 और 14 मुखी रुद्राक्ष को एक साथ गले में धारण करना चाहिए। साथ ही रुद्राक्ष को सोमवार, तेरस, मास की शिवरात्रि या पंचमी को धारण कर सकते हैं। लेकिन कुछ लोग रुद्राक्ष को बिना अभिषेक किए ही धारण कर लेते हैं। जो कि गलत है। रुद्राक्ष को पहनने से पहले रुद्राक्ष का रुद्राभिषेक करना जरूरी होता है।

वहीं आपको बता दें कि रुद्राक्ष को पहले गंगाजल और गाय के कच्चे दूध से शुद्ध करके ही पहनना चाहिए। साथ ही रुद्राक्ष शिवलिंग अथवा शिव प्रतिमा से स्पर्श कराकर ही पहनना चाहिए। रुद्राक्ष को कभी भी काले धागे में नहीं धारण करना चाहिए. इसे हमेशा लाल या पीले रंग के धागे में ही धारण करना शुभ रहता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024