Vrishabha Rashi (Taurus Zodiac): वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, लग्जरी, भौतिक सुख, ऐश्वर्य, कामुकता, वैवाहिक सुख और विलासता का कारक माना जाता है। साथ ही शुक्र ग्रह का वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं, यहां हम बात करने जा रहे हैं वृष राशि से जुड़े लोगों के बारे में, ये लोग देखने को में आकर्षक होते हैं। इस राशि के व्यक्ति खान-पान के मामलों में अनियमितता बरतने के आदि होते हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों के ये शौकीन होते हैं। आइए जानते हैं इन राशि के लोगों की खूबियां और कमियां…
वृष राशि की खूबियां (Qualities Of Taurus Zodiac)
इस राशि वालों की इच्छा शक्ति बहुत मजबूत होती है। साथ ही ये लोग साहसी और निर्भीक होते हैं। वहीं ये लोग घूमने फिरने के शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग पैसे खर्च करने में आगे रहते हैं। साथ ही ये लोग थोड़े मजाकिया स्वभाव के होते हैं। बड़ी से बड़ी कठिनाई को भी ये हंसकर झेल जाते हैं। वहीं ये लोग स्वादिष्ट व्यंजनों के शौकीन होते हैं। दूसरों के अधीन काम करना इन्हें पसन्द नहीं होता, परन्तु दूसरों पर शासन करने की प्रवृति इनमें बहुत होती है। वहीं ये लोग कला के अच्छे कद्रदान होते हैं और जमीन से जुड़े हुए होते हैं। साथ ही ये लोग व्यवहारिक होते हैं। ये लोग जिस महफिल में जाते हैं, वहां रंग जमा देते हैं।
वृष राशि वालों की कमियां (Demerits Of Taurus Zodiac)
वैदिक पंचांग अनुसार इस राशि के लोग जिद्दी होते हैं। साथ ही ये वाले लोग स्वभाव से अत्यंत आलसी होते हैं और अपना सामान व्यवस्थित नहीं रखते हैं। साथ ही के लोग अपने रूम का सामना फैलाकर रखते हैं। ये लोग कभी- कभी ऐसी मजाक कर जाते हैं, जो दूसरों को अच्छा नहीं लगता है। जिससे इनके संबंध बिगड़ जाते हैं। वहीं वृष राशि वालों को जीवन के प्रारम्भिक काल में आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है, इनका भाग्योदय जीवन के मध्य में होता है।
वृष राशि वालों का काम- कारोबार
इस राशि के लोग मीडिया, फिल्म लाइन, मॉडलिंग, फैशन डिजाइनिंग, संगीत से जुड़ा हुआ काम- कारोबार करें तो इनको अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही ये सौन्दर्य-प्रसाधन या सजावट के सामान का व्यवसाय चुनें तो धन और यश दोनों इन्हें प्राप्त होते हैं।
