Vivah Muhurat 2022: मान्यता के अनुसार हिंदू धर्म में सभी शुभ कार्य मुहूर्त और नक्षत्र देकर किया जाता है। नवंबर में 25 तारीख से फिर से विवाह मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। वहीं दिसंबर में भी कई विवाह मुहूर्त हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन तिथियों में विवाह करने से भगवान का आशिर्वाद प्राप्त होता है। वहीं नवंबर और दिसंबर में ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई शुभ योग और संयोग भी बन रहे हैं, जो कई राशियों के जातकों के लिए शुभ हो सकते हैं। देवउठनी एकादशी के मांगलिक कार्य होने शुरू हो जाते हैं।
नवंबर 2022 में विवाह मुहूर्त (Vivah Muhurat November 2022)
नवंबर में मार्गशीर्ष द्वितिया, तृतीय, चतुर्थी, पंचमी और षष्ठी तिथि को विवाह मुहूर्त है। नवंबर में 25 ताराखी, 26, तारीख, 28 तारीख और 29 तारीख को विवाह मुहूर्त है। इन तारीखों में लोग विवाह आदि मांगलिक कार्य कर सकते हैं।
दिसंबर 2022 में विवाह मुहूर्त
दिसंबर 2022 में विवाह मुहूर्त (Vivah Muhurat December 2022)
दिसंबर में भी कई तारीखों में विवाह मुहूर्त है। 1, 2, 4,7,8,9 और 14 दिसंबर को विवाह मुहूर्त है।
जनवरी 2023 और फरवरी 2023 में विवाह मुहूर्त (Vivah Muhurat January February 2023)
नवंबर- दिसंबर 2022 के अलावा जनवरी- फरवरी 2023 में ही कई तारीखों में विवाह मुहूर्त है। जनवरी 2023 में 15 जनवरी 2023,18 जनवरी 2023, 25 जनवरी 2023, 26 जनवरी 2023, 27 जनवरी 2023 और 30 जनवरी को विवाह मुहूर्त है। वहीं फरवरी 2023 में 6 फरवरी 2023,7फरवरी 2023 ,9 फरवरी 2023,10 फरवरी 2023 ,12 फरवरी 2023,13 फरवरी 2023,14 फरवरी 2023,16 फरवरी 2023,22 फरवरी 2023,23 फरवरी 2023,27 फरवरी 2023, 28 फरवरी 2023 को विवाह मुहूर्त है।