Vish Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा और शनि की युति से विष योग का निर्माण होता है। चंद्रमा 9 जून को सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं और इस राशि में पूरे ढाई दिन रहेंगे। बता दें कि इस राशि में पहले से ही शनि ग्रह विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से विष योग बन रहा है। विष योग अशुभ योगों में से एक माना जाता है। इस योग के आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि विष योग बनने से किन राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है।
विष योग बनने से ये राशियां रहें संभलकर
कन्या राशि ( Virgo Zodiac Sign)
इस राशि में शनिदेव पांचवें और छठवे भाव के स्वामी है और इस समय इस राशि में छठे भाव में है। ऐसे में शनि और चंद्रमा की युति से बना विष योग इन राशियों के जीवन में थोड़ी सी मुश्किलें बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके साथ ही ही बच्चे की करियर को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। शत्रु आपके ऊपर एक बार फिर वार कर सकते हैं। ऐसे में आपको अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Zodiac Sign)
इस राशि के जातकों के लिए भी विष योग थोड़ी परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के कारण थोड़ी समस्याएं हो सकती है। संपत्ति को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि घर के अंदर ही इस मसले को सुलझाने की कोशिश करें, वरना आपका ही नुकसान हो सकता है।
कुंभ राशि ( Aquarius Zodiac Sign)
इस राशि में शनि और चंद्रमा की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में भी समस्याएं आ सकती है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। इसके अलावा अपने अंहकार को थोड़ा कंट्रोल करने की कोशिश करें, क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। व्यापार, नौकरी के साथ-साथ परिवार में भी इसका बुरा असर पड़ सकता है।