Vish Yog In Kundali: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है, क्योंकि यह एकलौता ऐसा ग्रह है, जो सबसे धीमी गति से चलता है और इसे एक राशि से दूसरे राशि में जाने पर पूरे ढाई साल लग जाते हैं। बता दें कि 17 जनवरी को शनि अपनी स्वराशि कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं और इस समय भी इसी राशि में विराजमान है। इसके साथ ही मई माह में चंद्रमा भी इस राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से विष योग बन रहा है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा 12 मई को सुबह 12 बजकर 18 मिनट से 14 मई सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद मीन राशि में संचार करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विष योग को काफी अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। जानिए कुंभ राशि में विष योग बनने से किन राशियों को रहना होगा सावधान।

विष योग बनने से ये राशियां रहें सतर्क

कर्क राशि

इस राशि के जातकों के लिए विष योग लाभकारी सिद्ध नहीं होगा। बता दें कि इस राशि में शनि अष्टम भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को शनि की ढैया का प्रभाव भी पड़ रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को छोटे-छोटे प्रयास के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। हर काम को करने से पहले कोई न कोई अड़चन जरूर आ सकती है। संतान की ओर से थोड़ा चिंता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन और लव लाइफ में भी थोड़ी सा उतार-चढ़ाव आ सकता है।

कन्या राशि

इस राशि में शनि षष्ठ भाव में विराजमान है। इसके साथ ही चंद्रमा की युति से बनने वाला विष योग इन राशियों के जीवन में कई मुश्किलें बढ़ा सकता है। शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं। बेवजह खर्च करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आप कर्ज में दब सकते हैं। नौकरी में भी थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि इससे बुरा असर पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। मानसिक और शारीरिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि में शनि चतुर्थ भाव में विराजमान है। इसके साथ ही चंद्रमा की युति से विष योग बन रहा है। इससे इस राशि के जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि इस राशि की अभी शनि की ढैया चल रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी तरह के लेन-देन या फिर निवेश करने से पहले 10 बार सोचे जरूर, क्योंकि इससे धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। अधिक मेहनत करने के बाद भी सफलता हासिल हो सकती है।